Bokaro News : बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहा युवक सड़क दुर्घटना में घायल
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 24 Jun 2025 12:14 AM
Bokaro News : चंद्रपुरा-भंडारीदह सड़क में खानूडीह गांव के पास दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
चंद्रपुरा, चंद्रपुरा-भंडारीदह सड़क में खानूडीह गांव के पास दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल करण महतो (24 वर्ष) बाघमारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा पांडेयडीह का रहने वाला है. वह अपनी बहन की शादी का कार्ड बांटने फुसरो बाइक से जा रहा था. एक चारपहिया वाहन ने पीछे से धक्का मार दिया. इससे वह बाइक के साथ गिर पडा. उसके सिर चेहरे और दाहिने पैर में गंभीर चोटें आयी हैं. ग्रामीणों ने घटना की सूचना चंद्रपुरा थाना को दी और उसे चंद्रपुरा अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीजीएच रेफर कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










