ePaper

अलविदा दोस्तों का स्टेटस पोस्ट कर फंदे से झूल गया युवक

Updated at : 19 Apr 2024 11:49 PM (IST)
विज्ञापन
अलविदा दोस्तों का स्टेटस पोस्ट कर फंदे से झूल गया युवक

पुलिस ने शव किया बरामद, मोबाइल जब्त

विज्ञापन

चंदनकियारी. चंदनकियारी थाना क्षेत्र के चंदनकियारी पश्चिम पंचायत में शुक्रवार को पुलिस ने एक युवक का शव पंखे से लटकते हुए उसके कमरे से ही बरामद किया. शव प्लास्टिक रस्सी के सहारे लटका रहा था. जानकारी के अनुसार युवक अबनी गोराईं का पुत्र प्रसेनजित गोराईं (20 वर्ष) हैं. परिजनों ने पुलिस को बताया है कि रोज के तरह गुरुवार रात को वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया. सुबह जब उसे जगाने गये, तो उसने दरवाजा नहीं खोला. खिड़की से झांकने पर उसका शव पंखे से लटका देखा गया. इधर जानकारी के अनुसार मृतक ने अपने वाट्सएप पर गुरुवार की रात 12 बजे बाॅय बाॅय, सॉरी और अलविदा दोस्तों का स्टेटस पोस्ट किया था. परिजनों का शोर सुनकर अगल-बगल के ग्रामीण जुट गए ओर इसकी सूचना पुलिस को दी. चंदनकियारी थाना पुलिस ने मौके पर पंहुचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया हैं. पुलिस ने मृतक के मोबाइल को भी जब्त कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola