Bokaro News : शहरी क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 25 Apr 2025 10:49 PM

विज्ञापन

Bokaro News : फुसरो, चंद्रपुरा और गोमिया के पांच हजार शहरी उपभोक्ताओं की दुकानों व आवासों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू हो गया है.

विज्ञापन

फुसरो नगर , विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल बेरमो में आने वाले फुसरो, चंद्रपुरा और गोमिया के पांच हजार शहरी उपभोक्ताओं की दुकानों व आवासों में स्मार्ट मीटर लगाया जायेगा. यह काम शुरू भी हो गया है. दूसरे चरण में ग्रामीण क्षेत्र के लगभग 20 हजार उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. जानकारी के अनुसार झारखंड सरकार की आरडीएसएस योजना के तहत जीनियस पावर एजेंसी द्वारा पुराने मीटर को बदल कर उसके स्थान पर नया स्मार्ट मीटर नि:शुल्क लगाया जायेगा.

मिलेगा नया रजिस्ट्रेशन नंबर

विद्युत विभाग का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ता अपना बिजली बिल ऑनलाइन मॉनिटर कर सकेंगे. कंज्यूमर को एक रजिस्ट्रेशन नंबर आवंटित किया जायेगा. उपभोक्ता के मोबाइल नंबर पर प्रत्येक माह बिजली बिल का मैसेज आ जायेगा. मोबाइल एप पर बिजली बिल का भी भुगतान कर सकते हैं.

पोस्ट पेड से प्रीपेड में बदल जायेगा मीटर

स्मार्ट मीटर फिलहाल पोस्टपेड रहेगा. इसके बाद यह एक वर्ष या इसके बाद स्वत: प्रीपेड में बदल जायेगा. प्रीपेड में होगा कि उपभोक्ता को रिचार्ज के अनुसार बिजली मिलेगी. राशि खत्म हो जाने के बाद एक सप्ताह के अंदर पुन: रिचार्ज कराना पड़ेगा.

उपभोक्ताओं से अपील है कि मीटर लगवाने में सहयोग करें. अगर कोई मीटर बदलने के लिए पैसे मांगे तो विभाग को सूचित करें. केआर टुडू, कनीय विद्युत अभियंता, बेरमो

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola