ePaper

Bokaro News : नगर निकाय चुनाव में जीत का आधार बनेगी महिला शक्ति : मथुरा प्रसाद महतो

Updated at : 05 Jan 2026 1:39 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : नगर निकाय चुनाव में जीत का आधार बनेगी महिला शक्ति : मथुरा प्रसाद महतो

Bokaro News : झारखंड मुक्ति मोर्चा के महिला मोर्चा का सम्मेलन सह कार्यकर्ता मिलन समारोह

विज्ञापन

Bokaro News : प्रतिनिधि, चास. झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो महानगर महिला मोर्चा के तत्वावधान में रविवार को चास तलगड़िया मोड़ स्थित आरके फार्म में कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. नेतृत्व बोकारो महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष फिरदौस नूरी ने किया. इस कार्यक्रम में चास नगर निगम क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थीं. मुख्य रूप से उपस्थित टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव पार्टी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. चास नगर निगम के सभी 35 वार्डों और मेयर पद पर जीत हासिल करने की जिम्मेदारी खासकर महिला मोर्चा की होगी. उन्होंने सभी महिला नेत्रियों से अपील की कि वे प्रत्येक वार्ड में जाकर महिलाओं को सक्रिय करें और बूथ स्तर पर तैयारी शुरू करें. सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचायें : बोकारो जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार मंईयां सम्मान योजना और 200 यूनिट मुफ्त बिजली जैसी योजनाओं से गरीबों के जीवन में बदलाव लायी है. कहा कि हमें नगर निगम चुनाव में जनता को यह बताना है कि हेमंत सरकार हर समय उनके साथ खड़ी है. झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में झामुमो का झंडा बुलंद करने के लिए महिलाओं को सशक्त भूमिका निभानी होगी. महिला मोर्चा की अध्यक्ष फिरदौस नूरी ने कहा कि हेमंत सरकार ने महिलाओं को असली ताकत दी है. उन्होंने संकल्प लिया कि आने वाले चुनाव में महिला कार्यकर्ता एक-एक बूथ तक जाकर पार्टी को मजबूत करेंगी और वार्ड पार्षद से लेकर मेयर पद पर झामुमो समर्थित उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनायेंगी. मौके रेखा देवी, एकता देवी, सावित्री बाउरी, कुसुम भारती, शांति किस्कू, संजय केजरीवाल, मदन कुमार महतो, राकेश सिन्हा, प्रमोद तापड़िया, बम पांडे, सदानंद गोप, सुमन वर्मा, सोमनाथ सरकार, सुनील सिंह, मागाराम दे, अभिषेक पांडे, रवि सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, फूल कुमारी, जयमाला देवी, रीता देवी, प्रमिला देवी, संगीता देवी, बबली देवी, अमरेंद्र झा, पिंटू पासवान, मोहम्मद मोईन, बैद्यनाथ पाल, दुर्गा दत्ता,अरुण बाउरी, गोहिराम गोप, प्रेम कुमार, सुलेखा देवी, अनीता देवी सहित चास और बोकारो महानगर क्षेत्र के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और भारी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola