Bokaro News : महिला कांग्रेस नेत्रियों ने केंद्र पर साधा निशाना

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 04 May 2025 11:51 PM

विज्ञापन

Bokaro News : महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अजंता समद और पार्टी नेत्री डॉ उषा सिंह ने प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा.

विज्ञापन

फुसरो. महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अजंता समद ने सुभाष नगर स्थित आवासीय कार्यालय में रविवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि छह मई को रांची में आहूत संविधान बचाओ महारैली में बोकारो जिला से हजारों लोग शामिल होंगे. इसके लिए महिलाओं को जागरूक कर आमंत्रण दिया जा रहा है. कहा कि महिलाएं केंद्र सरकार की तानाशाही से तंग आ गयी हैं. महिलाएं न्याय व सुरक्षा से वंचित हो गयी हैं. संविधान को कमजोर किया जा रहा है. केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है और संवैधानिक संस्थाएं मूकदर्शक बनी हुई हैं. रांची रैली को महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह आदि संबोधित करेंगी.

आतंकियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

कांग्रेस नेत्री डॉ उषा सिंह ने रविवार को फुसरो स्थित आवासीय कार्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि छह मई को रांची में आहूत संविधान बचाओ महारैली में बेरमो क्षेत्र से भी अधिकाधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे. केंद्र सरकार द्वारा संविधान की धज्जियां उड़ायी जा रही है. उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और केंद्र सरकार से आतंकियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola