मतदान कर अच्छी सरकार बनाने में देंगे योगदान

Updated at : 11 May 2024 11:16 PM (IST)
विज्ञापन
मतदान कर अच्छी सरकार बनाने में देंगे योगदान

आदर्श विद्या मंदिर चास परिसर में प्रभात खबर के वोट करें ,देश गढ़ें अभियान में शिक्षक और कर्मियों ने ली शपथ

विज्ञापन

चास. आदर्श विद्या मंदिर चास के प्राचार्य, शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों ने इस बार लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली है. साथ ही दूसरे शिक्षक, विद्यार्थी और अन्य मतदाताओं को जागरूक कर मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया. शनिवार को प्रभात खबर की ओर से स्कूल परिसर में वोट करें, देश गढ़ें अभियान चलाया गया. उपस्थित सभी शिक्षक व कर्मियों ने चुनाव के दिन अपने बूथ पर जाकर सबसे पहले मतदान करने का निर्णय लिया. कहा कि देशहित में मतदान कर अच्छी सरकार बनाने में अपना योगदान देंगे. देश के सभी नागरिक का कर्तव्य है, चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाना. चुनाव में हम सभी वोट को अपना अधिकार के रूप में प्रयोग करेंगे. मतदान के बाद ही कोई दूसरा कार्य करेंगे. अधिक से अधिक मतदान के लिए लोगों को भी जागरूक करेंगे. स्कूल के प्राचार्य रंजीत कुमार ने कार्यक्रम में शिक्षक व कर्मियों को मतदान की शपथ दिलायी. इसमें बंदना खेमका, पंकज शर्मा, एन सी मोहंती, कृष्णा झा, मनोज कुमार, शिशिर कुमार, श्याम शर्मा, उमेश कुमार, अजीत प्रसाद तिवारी, नीरज प्रताप सिंह, पूजा कुमारी, अमिता ठाकुर, पूजा सिंह, सुनीता कुमारी, अर्चना झा, कुसुम, श्वेता बरनवाल, श्रेया दत्ता, नाजिया परवीन, धनंजय चक्रवर्ती, सुनील कुमार, अर्जुन साह, कृष्ण सिंह, मीरा राय, गीता शर्मा, अनिता देवी, अनुपमा शर्मा सहित अन्य शामिल थे.

मतदान करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी

प्राचार्य रंजीत कुमार ने कहा कि मतदान का प्रतिशत बढ़ेगा, तभी समाज को स्वच्छ और ईमानदार जनप्रतिनिधि मिलेगा. इसलिए सभी लोग अपने बूथ पर जाकर सबसे पहले मतदान कर उसके बाद ही दूसरा कोई काम करें. मतदान करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है. देश के हर मतदाता से आग्रह है कि मतदान का प्रतिशत बढ़ाकर सही प्रत्याशी का चयन करे.

योग्य, कर्मठ व ईमानदार छवि के प्रत्याशी का करें चुनाव

शैक्षणिक प्रभारी जी पॉल ने कहा कि हर देशवासी को अपने मत द्वारा एक योग्य, कर्मठ व ईमानदार छवि के प्रत्याशी का चुनाव करना चाहिए. जो समाज की सभी समस्याओं का तुरंत समाधान कर सके. हमारे देश में लोगों को वोट का सामान अधिकार दिया गया है. युवाओं को अपना मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए, जिससे मतदान का प्रतिशत बढ़े.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola