Bokaro News : शिकायत की, तो संवेदक उखाड़ ले गया पेवर ब्लॉक

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : भेड़मुक्का बस्ती के तुरी टोला में लोगों ने संवेदक की मनमानी पर जताया विरोध

विज्ञापन

Bokaro News : फुसरो नगर परिषद की ओर से क्षेत्र के विभिन्न वार्डों की गलियों व चौक-चौराहों पर पेवर ब्लॉक बिछाया जा रहा है. इसमें वार्ड 24 के भेड़मुक्का बस्ती के तुरी टोला में नगर परिषद के संवेदक की ओर से पेवर ब्लॉक बिछवायी गयी. इसके बाद शुक्रवार को टोला के लोगों ने संवेदक पर आधा-अधूरा कार्य किये जाने की शिकायत की. इसके बाद संवेदक ने बिछायी गयी पेवर ब्लॉक को निकलवा कर ट्रैक्टर में लोड करा कर एक निजी आवास में रखवा दिया. पेवर ब्लॉक निकालने का तुरी टोला की महिलाओं व लोगों ने विरोध किया. उन्होंने कहा कि बरसात में टोला की पूरी गली में पानी जमा हो जाने से आने-जाने में कठिनाई होती है. वहीं चार -पांच दिन बाद मुहल्ले में शादी है. स्थानीय पूर्व वार्ड पार्षद दिनेश रवि से गली में पेवर ब्लॉक बिछवाने के लिए कहा गया था. इसके बाद उन्होंने संवेदक से पेवर ब्लॉक बिछवाया भी थी, लेकिन आधा-अधूरा काम किया. शिकायत करने पर संवेदक ने लगाये गये पेवर ब्लॉक को भी निकाल कर किसी के निजी आवास में लगाने के लिए रखवा दिया. यह सरकारी राशि का दुरुपयोग है. इस मामले की वरीय अधिकारियों से शिकायत की जायेगी. पेवर ब्लॉक हटाने का विरोध करने वालों में सोनू तुरी, प्रीति कुमारी, राखी देवी, सरस्वती देवी, गुड़िया देवी, पार्वती देवी, पूनम देवी, पौदन देवी, सीमा देवी, नीतू देवी, पूजा देवी, संध्या देवी, काजल देवी, रुपया देवी, प्रेम कुमार तुरी आदि शामिल थे.

बोले नप के अधिकारी

राजेश गुप्ता, जेइ, फुसरो नप :

संवेदक से बात हुई है. उनका कहना है कि उस जगह पर पेवर ब्लॉक बिछाने का कार्य योजना में शामिल नहीं था. फिर भी लोगों के कहने पर पेवर ब्लॉक बिछायी थी. निजी आवास में जो पेवर ब्लॉक गिरवाया गया है. वह आवास संवेदक का ही है. फिर भी मामले की जांच की जा रही है.

राजीव रंजन, प्रशासक, फुसरो नप :

बिछाये गये पेवर ब्लॉक को संवेदक द्वारा हटाना नहीं चाहिए था. मामला अभी संज्ञान में आया है. यदि संवेदक ने उस पेवर ब्लॉक को किसी के निजी आवास में गिराया है तो इसकी जांच की जायेगी. जांच में सही पाये जाने पर संवेदक को ब्लैकलिस्टेड किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola