Bokaro News : कोल इंडिया में महिलाओं के लिए होगी वेलफेयर कमेटी गठित

Updated at : 07 Mar 2025 11:18 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : कोल इंडिया में महिलाओं के लिए होगी वेलफेयर कमेटी गठित

Bokaro News : कोल इंडिया के 50वां स्थापना दिवस व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के लिए वेलफेयर कमेटी गठित करने का निर्देश कोल इंडिया ने जारी किया है.

विज्ञापन

बेरमो. कोल इंडिया के 50वां स्थापना दिवस व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के लिए वेलफेयर कमेटी गठित करने का निर्देश कोल इंडिया ने जारी किया है. निदेशक कार्मिक विनय रंजन ने छह मार्च को इस संबंध में कोल इंडिया की सभी अनुषंगी इकाइयों के निदेशक कार्मिक को निर्देश जारी किया है. इसमें कहा गया कि अधिकारी व गैर अधिकारी महिलाओं के कल्याण के लिए वेलफेयर कमेटी गठित की जाये. कमेटी में अधिकारी व गैर अधिकारी महिलाएं रहेंगी तथा इस कमेटी का नेतृत्व इ-7 या इससे ऊंचे रैंक की महिला अधिकारी करेंगी. हर तीन माह में इस कमेटी की बैठक सुनिश्चित की गयी है. कमेटी द्वारा महिलाओं के कल्याण से संबंधित बिंदुओं काे अनुशंसा के लिए कंपनी के डीपी के पास भेजा जायेगा. कंपनी का वेलफेयर डिपार्टमेंट क्रियान्वयन करेगा. कोल इंडिया की इस पहल काे एटक नेता व जेबीसीसीआइ सदस्य ने स्वागतयोग्य बताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola