Bokaro News : झिरकी में 10 दिनों से सीसीएल की पेयजल आपूर्ति ठप
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 25 Apr 2025 11:44 PM
Bokaro News : सीसीएल कथारा कोलियरी से सटे प्रभावित गांव झिरकी में मोटर पंप जल जाने के कारण दस दिनों से सीसीएल की पेयजल आपूर्ति ठप है.
कथारा, सीसीएल कथारा कोलियरी से सटे प्रभावित गांव झिरकी में मोटर पंप जल जाने के कारण दस दिनों से सीसीएल की पेयजल आपूर्ति ठप है. इसके कारण इस भीषण गर्मी में ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है. ओवरलोड के कारण मोटर पंप जल जाने की सूचना ग्रामीणों द्वारा परियोजना बिजली विभाग को दी गयी. इसके बाद विभाग द्वारा पंप को मरम्मत के लिए लिए भेज दिया गया. ग्रामीण बालेश्वर गोप, नागेश्वर यादव आदि ने बताया कि झारखंड ग्रामीण पेयजलापूर्ति विभाग द्वारा जलमीनार के माध्यम से गांव में पेयजल की आपूर्ति की जाती है. लेकिन दो-दो दिन में आधे घंटे तक के लिए पानी मिलता है. इससे पीने का काम हो जाता है. लेकिन, नहाने, कपड़ा धोने व अन्य काम के लिए आसपास के तालाबों व दामोदर नदी का सहारा लेना पड़ता है. इधर परियोजना विद्युत एवं यांत्रिक विभाग के अभियंता कौशल कुमार ने कहा कि पंप की मरम्मत हो गयी है. एक- दो दिनों के अंदर गांव में पेयजल की आपूर्ति शुरू कर दी जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










