Bokaro News : बिजली गुल, छह दिनों से 12 पंचायतों में जलापूर्ति है ठप
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 05 May 2025 12:05 AM
Bokaro News : कथारा गायत्री कॉलोनी के समीप स्थित फिल्टर प्लांट से की जाने वाली पेयजल आपूर्ति छह दिनों से ठप है.
गांधीनगर. बेरमो बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत कथारा गायत्री कॉलोनी के समीप स्थित फिल्टर प्लांट से की जाने वाली पेयजल आपूर्ति छह दिनों से ठप है. इसके कारण बैदकारो पूर्वी, पश्चिमी, कुरपनिया, बेरमो पूर्वी, पश्चिमी, दक्षिणी, जारंगडीह उत्तर व दक्षिण, बोढीया उत्तर व दक्षिण, गोविंदपुर ए व बी में पेयजल संकट गहरा गया है. जानकारी के अनुसार फिल्टर प्लांट में कथारा सब स्टेशन से की जाने वाली विद्युत आपूर्ति में आयी खराबी के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है. जलसहियाओं ने कथारा स्थित झारखंड राज्य विद्युत विभाग के कार्यालय से संपर्क कर स्थिति से अवगत कराया और खराबी को दूर करने का आग्रह किया है. पीएचइडी के जेद एचएस यादव ने कहा कि बिजली विभाग को आवेदन दिया गया है. खराबी दूर करने के लिए काम किया जा रहा है. उम्मीद है कि सोमवार से पेयजल की आपूर्ति शुरू हो जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










