Bokaro News : सोलर प्लांट नहीं लगने देने की चेतावनी

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 21 Dec 2025 10:12 PM

विज्ञापन

Bokaro News : चलकरी उत्तरी और दक्षिणी पंचायत के विस्थापितों की ग्राम सभा चलकरी उच्च विद्यालय प्रांगण में हुई.

विज्ञापन

चलकरी उत्तरी और दक्षिणी पंचायत के विस्थापितों की ग्राम सभा रविवार को चलकरी उच्च विद्यालय प्रांगण में हुई. इसमें काफी संख्या विस्थापित और ग्रामीण शामिल हुए. अध्यक्षता मुखिया अखिलेश्वर ठाकुर, दुर्गा मांझी और भुवनेश्वर केवट ने संयुक्त रूप से की. ग्राम सभा में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि सीसीएल प्रबंधन दोनों पंचायत के विस्थापितों को बिजली, पानी, नौकरी, मुआवजा दे, तभी सोलर पावर प्लांट लगने दिया जायेगा.

प्रबंधन के तर्क को किया खारिज

पिछले दिनों वार्ता में सीसीएल प्रबंधन द्वारा दिये गये तर्क को खारिज करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रबंधन एक बार फिर विस्थापितों को ठगने की कोशिश कर रहा है. जमीन अधिग्रहण के बाद अब डीआरडी परियोजना को ही ठंडे बस्ते में डाल कर विस्थापितों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. विस्थापित नेता काशीनाथ केवट, भुवनेश्वर केवट, अशोक मंडल, शिरोमणि मंडल, भारत मंडल, माणिक मंडल, वाजिद अंसारी, मनोरुद्दीन अंसारी, सुरेश ठाकुर, राज केवट, चुनीलाल केवट, जमाले बारिश रकीब अंसारी, होपना मांझी, राजाराम सोरेन किशोर सोरेन लालेश्वर टुडू, सुरेश मांझी, होपना मांझी, टिंकू रजक, निमाई चंद्र मंडल आदि ने संबोधित किया. इस ग्राम सभा के फैसले को और ज्यादा ठोस करने के लिए विस्थापितों को कागजात के लिखित भी पेश करने की बात भी कहा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola