वोट हमारा अधिकार, पहले करेंगे मतदान, फिर जलपान

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 May 2024 11:51 PM

विज्ञापन

बिरसा विकास औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र चास परिसर में प्रभात खबर के वोट करें, देश गढ़ें अभियान में शिक्षक-कर्मियों व विद्यार्थियों ने ली शपथ

विज्ञापन

बोकारो. बिरसा विकास औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र चास के निदेशक शैलेश कुमार, शिक्षक केएन प्रसाद, जीसी सिंह, सुनील कुमार साहू, चंद्रभूषण कुमार, शिक्षकेतर कर्मी प्रमोद यादव सहित लगभग 300 विद्यार्थियों ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली. गुरुवार को प्रभात खबर की ओर से बिरसा विकास औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र चास परिसर में वोट करें, देश गढ़ें अभियान चलाया गया. इसमें केंद्र के सभी शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मी शामिल हुए. सभी ने एक स्वर में कहा कि चुनाव के दिन सबसे पहले मतदान करेंगे. वोट हमारा अधिकार है. इसलिए पहले मतदान करेंगे. इसके बाद ही जलपान व दूसरा कार्य करेंगे. शत-प्रतिशत मतदान के लिए अन्य मतदाताओं को जागरूक करेंगे. सही प्रत्याशी का चुनाव करने के लिए मतदान का प्रतिशत बढ़ाना बहुत जरूरी है. इससे पहले प्रभात खबर के बैनर के साथ बाइपास रोड से धर्मशाला मोड़ चास तक प्रभात फेरी निकाली गयी. नेतृत्व निदेशक शैलेश कुमार ने किया. निदेशक शैलेश कुमार ने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाना हर जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है. मतदान प्रतिशत बढ़ेगा, तभी सही प्रत्याशी का चुनाव होगा. मजबूत लोकतंत्र का आधार चुनाव होता है. इसलिए हर देशवासी को अपने मतदान के द्वारा एक योग्य कर्मठ व ईमानदार छवि के व्यक्ति का चुनाव करना चाहिए. शिक्षक केएन प्रसाद ने कहा कि देश के हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है कि जाति, भाषा, मजहब, वर्ग भेद से ऊपर उठकर विवेक के आधार पर मतदान अवश्य करें. भारतीय लोकतंत्र में महिला मतदाताओं का अहम योगदान है. महिलाओं को मतदान में अपनी भागीदारी निभानी होगी. तभी सही प्रत्याशी का चयन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola