बोकारो में सीआईएसएफ डीआईजी रह चुके विनयतोष बने ओडिशा के डीजीपी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोकारो स्टील प्लांट में सीआईएसएफ डीआईजी रह चुके 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी विनयतोष मिश्रा को ओडिशा का नया डीजीपी नियुक्त किया गया है। जानिए उनके बारे में।

विज्ञापन

संवाददाता, बोकारो: 2012 में बोकारो स्टील प्लांट में सीआईएसएफ डीआईजी के पद पर रह चुके 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी विनयतोष मिश्रा को ओडिशा का नया डीजीपी बनाया गया है. इससे पहले वह ओडिशा क्राइम ब्रांच के डायरेक्टर जनरल के पद पर कार्यरत थे. विनयतोष मिश्रा ने पूर्व डीजीपी वाई.बी. खुराना से डीजीपी का पदभार संभाला. विनयतोष मिश्रा को तेज-तर्रार और अनुभवी अधिकारी के तौर पर जाना जाता है. अपनी प्रभावी कार्यशैली और सख्त प्रशासनिक रुख के चलते बोकारो स्टील प्लांट में डीआईजी के रूप में कार्यरत रहे विनयतोष मिश्रा ने काफी नाम कमाया था.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola