सदर अस्पताल की सेवाओं को बेहतर बनाने पर मंथन, मरीजों की सुविधा को लेकर दिए गए निर्देश
बैठक करते उपाधीक्षक डॉ एनपी सिंह सहित अन्य लोग
बोकारो सदर अस्पताल में डॉ एनपी सिंह ने टीम वर्क और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए समीक्षा बैठक की। मरीजों को बेहतर सुविधा देने पर जोर दिया गया।
सदर अस्पताल की सेवाओं को और बेहतर करने के लिए मंगलवार की सुबह अस्पताल के हॉल में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई. उपाधीक्षक डॉ एनपी सिंह ने बैठक के मुख्य उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सदर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर, प्रभावी व मरीजों के अनुकूल बनाना है.
बैठक की अध्यक्षता उपाधीक्षक व संचालन आईसीयू-सीसीयू इंचार्ज डॉ सौरभ संख्या ने किया. मौके पर सभी चिकित्सा पदाधिकारियों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ, सपोर्ट स्टाफ व अस्पताल के सभी प्रबंधक मौजूद थे.
इस दौरान डॉ सौरभ ने कहा अस्पताल में एक स्वस्थ, सकारात्मक, सहयोगात्मक व मरीज हितैषी कार्य वातावरण विकसित करना है. यह सभी के लिए लाभदायक होगा. बेहतर स्वास्थ्य सेवा के लिए सभी स्तर के कर्मियों के बीच समन्वय और टीम भावना अत्यंत आवश्यक है.
सेवाओं व सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा
इससे पहले अस्पताल में संचालित विभिन्न सेवाओं व सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गयी. मरीजों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई. अस्पताल की सेवाओं में निरंतर सुधार, कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित बनाने, मरीजों को बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए आवश्यक सुझावों पर भी विचार-विमर्श किया गया.
मौके पर डॉ राजकुमार दास, डॉ कामाख्या प्रसाद, डॉ संजय कुमार, डॉ सफी नयाज, डॉ प्रशांत कुमार मिश्रा, डॉ पंकज सिंहा, डॉ राजश्री रानी, डॉ रश्मि मेधा, डॉ अनामिका, डॉ पिंकी पाल, डॉ तूलिका, प्रबंधक पवन श्रीवास्तव सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी व चिकित्सक मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए