ब्लड कैंसर से जूझ रही 17 वर्षीय किशोरी का निधन, परिवार में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

यह फोटो एआई से बनाई गई है

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोकारो थर्मल में डीवीसी कर्मी की 17 वर्षीय बेटी का ब्लड कैंसर से निधन। कोलकाता के अस्पताल में चल रहा था इलाज, क्षेत्र में शोक की लहर।

विज्ञापन

बोकारो थर्मल निवासी और डीवीसी कर्मी की 17 वर्षीय पुत्री का निधन ब्ल्ड कैंसर के कारण इलाज के दौरान कोलकाता स्थित अपोलो अस्पताल में सोमवार को हो गया. वह लंबे समय से इस गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था.

विज्ञापन

​मंगलवार की अहले सुबह मृतका का पार्थिव शरीर कोलकाता से बोकारो थर्मल लाया गया. शव पहुंचते ही पूरे परिजनों में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. अपनी छोटी बेटी को खोने के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है.

मृतका अपने दो बहनों में छोटी थी. इस असामयिक निधन से पूरे परिवार और आसपास के माहौल में गहरा गम व्याप्त है. जिला परिषद सदस्य शहजादी बानो, आजसू नेता मंजूर आलम, डीवीसी बीएमएस के अर्घा बसु, राजदेव सिंह, डिग्री कॉलेज के प्राचार्य गुप्तेश्वर प्रसाद सिंह, डीवीसी सीएसआर के वरीय प्रबंधक मनीष कुमार चौधरी, डीजीएम हेल्थ डॉ संगीता रानी आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है और परिजनों को सांत्वना दी है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola