कसमार के दांतू में गणेश महोत्सव की तैयारी शुरू, झांकी व रोड शो के साथ निकलेगी विसर्जन यात्रा

Updated:
विज्ञापन

पुर्नगठित कमेटी के सदस्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोकारो के कसमार स्थित दांतू में 14 से 16 सितंबर तक गणेश महोत्सव का आयोजन होगा। इसके लिए नवयुवक गणेश मंडली का गठन कर भव्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है।

विज्ञापन

कसमार के दांतू में गणेश महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. नवयुवक गणेश मंडली, दांतू ने 14 से 16 सितंबर 2026 तक महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया है. आयोजन की तैयारियों को लेकर कुणाल किशोर की अध्यक्षता में मंडली की बैठक आयोजित हुई.

विज्ञापन

इसमें मंडली के पदाधिकारी, संरक्षक एवं सदस्य शामिल हुए. बैठक में पूजा-पाठ, प्रसाद वितरण, भंडारा, प्रचार-प्रसार एवं प्रतिमा विसर्जन सहित अन्य तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गयी.

तीन दिनों का कार्यक्रम तय

बैठक में तय कार्यक्रम के अनुसार 14 सितंबर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित होगी. 15 सितंबर, को सुबह आठ बजे गणेश पूजा, पाठ एवं भजन होगा. 16 सितंबर, बुधवार को सुबह आठ बजे पूजा, हवन एवं भजन का आयोजन होगा. दोपहर को भव्य भंडारा होगा. 16 सितंबर को दोपहर तीन बजे से भव्य झांकी एवं रोड शो के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा विसर्जित की जायेगी.

चंदन अध्यक्ष, अक्षय बनाये गये सचिव

गणेश महोत्सव के आयोजन के लिए गठित मंडली में अध्यक्ष चंदन कुमार भारत, उपाध्यक्ष पवन कुमार नायक एवं हिमांशु शेखर, सचिव अक्षय कुमार दसौंधी, सह-सचिव अमित कुमार नायक, कोषाध्यक्ष मोहन कुमार नायक, उप-कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार नायक तथा सदस्य मनीष कुमार गुप्ता, शेखर कुमार एवं नितेश कुमार दसौंधी को शामिल किया गया है.

मंडली के संरक्षक के रूप में गोपाल नायक, मोहन कुमार नायक, गंगा सागर साव, शिवरतन नायक, संदीप कुमार नायक, विजय कुमार नायक, राम नायक, रमेश चंद्र दसौंधी, दीपक नायक एवं कृष्णा कुमार नायक शामिल हैं. अंकेक्षक की जिम्मेदारी कुणाल किशोर एवं नागेंद्र कुमार को दी गयी है.

आयोजन की सफलता के लिए सहयोग पर बल

बैठक में कुणाल किशोर ने सामंजस्य और सहयोग के साथ महोत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव धार्मिक आयोजन के साथ समाज में एकता, भाईचारा, सेवा एवं आपसी सद्भाव को मजबूत करने का अवसर भी है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola