ग्रामीणों ने सीएम को बतायी गांव की समस्याएं

हलवैय के ग्रामीणों ने सीएम को बतायी गांव की समस्याएं
लालपनिया. गोमिया प्रखंड अंतर्गत तिलैया पंचायत के आदिवासी बहुल गांव हलवैय के ग्रामीण युवा सामाजिक कार्यकर्ता बिरालाल हेंब्रम के नेतृत्व में शुक्रवार को रांची में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मिले. ग्रामीणों ने कहा कि गांव में ना तो पेयजल की सुविधा है और ना ही आवागमन के लिए पथ. गांव से दनिया स्टेशन तक पथ जर्जर है. गांव की समस्याओं पर जनप्रतिनिधि द्वारा ध्यान नहीं दिया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि समस्याओं के निदान को लेकर बोकारो के उपायुक्त को पत्र भेज दिया गया है. बहुत समस्याओं का समाधान हो जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










