Bokaro News : एसयूवी के धक्के से ग्रामीण की मौत

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : एसयूवी के धक्के से ग्रामीण की मौत

Bokaro News : पेटरवार-तेनु मुख्य पथ पर एसयूवी की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

विज्ञापन

पेटरवार-तेनु मुख्य पथ पर चंद्रपुरा गांव के निकट एक एसयूवी की चपेट में आकर स्थानीय छत्रु महतो (60 वर्ष) की मौत हो गयी. शनिवार की शाम लगभग 7:30 बजे वह साइकिल से पेटरवार बाजार से घर लौट रहे थे. इसी दौरान दुर्घटना हो गयी. घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया. बाद में उनकी मौत हो गयी.

बाइक से गिर कर युवक घायल

पेटरवार-तेनु मुख्य पथ पर पेटरवार थाना क्षेत्र के ओरदाना के पास बाइक से गिर कर पतकी पंचायत के भोलगड्ढा निवासी महेश किस्कू (35 वर्ष) घायल हो गये. घटना शनिवार दिन 9:30 बजे की है. श्री किस्कू बाइक से पेटरवार से घर जा रहे थे. बाइक अनियंत्रित हो जाने के कारण दुर्घटना हो गयी. घायल को ग्रामीणों के सहयोग से पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शालिनी कुमारी ने प्राथमिक उपचार किया.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola