खेतों में सड़ रहीं सब्जियां, औने-पौने दाम में बेचने को मजबूर

Updated:
विज्ञापन
खेतों में सड़ रहीं सब्जियां, औने-पौने दाम में बेचने को मजबूर

ललपनिया : गोमिया प्रखंड के कृषि बहुल गांवों के किसान सब्जी का बाजार नहीं मिलने से परेशान हैं तथा औने-पौने दाम में बेचने को मजबूर हैं. कंडेर, तिरला, होन्हे, महुआटांड, कुंदा आदि गांवों के ग्रामीण कहते हैं कि खेत में काफी सब्जियां उपलब्ध हैं, पर लॉकडाउन के कारण क्षेत्र में महुआटांड़, ललपनिया में बाजार लगना […]

विज्ञापन

ललपनिया : गोमिया प्रखंड के कृषि बहुल गांवों के किसान सब्जी का बाजार नहीं मिलने से परेशान हैं तथा औने-पौने दाम में बेचने को मजबूर हैं. कंडेर, तिरला, होन्हे, महुआटांड, कुंदा आदि गांवों के ग्रामीण कहते हैं कि खेत में काफी सब्जियां उपलब्ध हैं, पर लॉकडाउन के कारण क्षेत्र में महुआटांड़, ललपनिया में बाजार लगना बंद हो गया है. ग्रामीणों का कहना है कि किसानों ने बाजार से कर्ज लेकर अपने खीरा, ककड़ी, भिंडी, कद्दू, परवल, झिंगा, बोदी आदि सब्जियां लगायी थीं. निकट के मांडू प्रखंड अंतर्गत चैनपुर बाजार भी लगना बंद हो गया है. फलत: खेत में साग-सब्जियां होने के बावजूद बाजार-हाट के अभाव में बिक नहीं रही है. सब्जियां खेतों में सड़ रही हैं. किसानों ने बोकारो के उपायुक्त से महुआटांड़ क्षेत्र में किसानों के खेतों में उपजी सब्जियों के लिए बाजार उपलब्ध कराने या प्रशासनिक स्तर पर सब्जियों की खरीदारी का इंतजाम करने की फरियाद की है.

निकट के मांडू प्रखंड अंतर्गत चैनपुर बाजार भी लगना बंद हो गया है. फलत: खेत में साग-सब्जियां होने के बावजूद बाजार-हाट के अभाव में बिक नहीं रही है. सब्जियां खेतों में सड़ रही हैं. किसानों ने बोकारो के उपायुक्त से महुआटांड़ क्षेत्र में किसानों के खेतों में उपजी सब्जियों के लिए बाजार उपलब्ध कराने या प्रशासनिक स्तर पर सब्जियों की खरीदारी का इंतजाम करने की फरियाद की है.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola