झारखंड प्लस 2 शिक्षक संघ के बोकारो इकाई की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर की गयी चर्चा

Updated at : 24 Jun 2024 11:58 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड प्लस 2 शिक्षक संघ के बोकारो इकाई की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर की गयी चर्चा

जिले के टीजीटी शिक्षकों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों का लगभग तीन माह से वेतन स्थगित होने पर रोष जताया गया और जल्द बहाल करने की मांग की गयी

विज्ञापन

बोकारो. झारखंड प्लस 2 शिक्षक संघ के बोकारो इकाई की बैठक रविवार को सिटी पार्क में हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने की. बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी. इसमें जिले के टीजीटी शिक्षकों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों का लगभग तीन माह से वेतन स्थगित होने पर रोष जताया गया और जल्द बहाल करने की मांग की गई, महीने में दो शनिवार विद्यालय बंद रखने, शिक्षकों का प्रमोशन प्रत्येक 10 वर्ष हो, सत्र 2024- 25 के लिए संघ की सदस्यता अभियान तेज करने, विद्यालय में सकारात्मक माहौल बनाते हुए छात्र हित में पठन- पाठन को सुचारु बनाने, झारखंड सरकार द्वारा विद्यालयों में संचालित प्रोजेक्ट इम्पैक्ट और प्रोजेक्ट रेल के सुचारु रूप से संचालन करने आदि मुद्दों पर चर्चा हुई. मौके पर सचिव डॉ अवनीश कुमार झा, संरक्षक डॉ अजय कुमार पाठक, उपाध्यक्ष दीपा पंकज लाटा, डॉ शशिकांत पांडेय, इर्वि रानी, कौशल कुमार मुखर्जी, कोषाध्यक्ष राजदेव साहू, संयुक्त सचिव डॉ शक्ति पद महतो, राजेश कुमार विश्वकर्मा, संगठन मंत्री ब्रजेश कुमार, प्रवक्ता-सह-मीडिया प्रभारी गौरव कुमार दूबे, प्रांतीय गुणात्मक शिक्षा समिति सदस्य धनंजय कुमार, विद्यालय प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह, सृष्टिधर महतो, मुकेश कुमार यादव, राजीव रंजन, नमिता कुमारी, संजय कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola