Bokaro News : सुरजूडीह में उर्स शुरू, उमड़े अकीदतमंद

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : सुरजूडीह में उर्स शुरू, उमड़े अकीदतमंद

Bokaro News : कसमार के सुरजूडीह में सालाना उर्स शुरू हुआ.

विज्ञापन

कसमार प्रखंड मुख्यालय से सटे सुरजूडीह स्थित हजरत दाता कुरबान अली शाह की मजार पर सालाना उर्स शुक्रवार से शुरू हुआ. पहले दिन अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ पड़ी. झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा पश्चिम बंगाल के गांवों से पहुंचे हजारों लोगों ने मजार पर चादरपोशी कर अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी. इससे पहले हजरत दाता कुरबान अली शाह के पुश्तैनी घर से निकाली गयी संदली चादर के साथ सैकड़ों मुरीद गाजे-बाजे और कव्वाली के साथ जुलूस निकाल कर मजार तक पहुंचे. मजार में चादरपोशी कर उर्स की शुरुआत की गयी. रात को जलसा का आयोजन किया गया. मौके पर झामुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, जिप सदस्य अमरदीप महाराज, विधायक प्रतिनिधि मो शेरे आलम, मौलाना रुहूल होदा, हाजी समसुल होदा, कलीमुल्लाह, हाजी बहारशफी चिश्ती, गुलाम साबिर, अनवर सफी, अशरफ, अब्दुल गनी, फारुख अंसारी, आरिफ हुसैन, नसरुल होदा, इकबाल जावेद, सोहेल अंसारी, रहमगुल अंसारी, आजाद अंसारी, अजीज अंसारी आदि मौजूद थे. आयोजकों ने बताया कि यह उर्स दो दिनों तक चलेगा. इस वर्ष उर्स के दूसरे दिन ईद का पर्व होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या और अधिक बढ़ने की संभावना है. शनिवार की रात को कव्वाली मुकाबला का आयोजन होगा.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola