Bokaro News : अवैध कोयला लदे दो वाहन जब्त, चालक गिरफ्तार

Bokaro News : सीआइएसएफ ने बुधवार की सुबह अमलो चेक पोस्ट व पीओ कार्यालय के बीच एम्बुश लगा कर मुख्य मार्ग पर दीनदयाल चौक के समीप अवैध कोयला लदा दो पिकअप वैन को जब्त किया.
फुसरो. सीआइएसएफ ने बुधवार की सुबह अमलो चेक पोस्ट व पीओ कार्यालय के बीच एम्बुश लगा कर मुख्य मार्ग पर दीनदयाल चौक के समीप अवैध कोयला लदा दो पिकअप वैन (जेएच 10 सीइ 4795 और जेएच 05 सीएल 0974) को जब्त किया. चालकों ने वाहनों में लोड कोयला का कागजात नहीं दिखा सके. सीआइएसएफ ने दोनों वाहनों व चालकों को बेरमो थाना को सौंप दिया और मामले को लेकर आवेदन भी दिया है. इसके आधार पर मामला दर्ज किया गया है. पकड़े गये चालक नावाडीह के खरपीटो निवासी सूरज कुमार महतो और सुरही नावाडीह निवासी मुकेश कुमार तुरी को पुलिस ने तेनुघाट जेल भेज दिया है. दो वाहनों में 15 टन कोयला जब्त है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




