गैर जमानती वारंट के दो आरोपी गिरफ्तार, पिंड्राजोरा पुलिस का विशेष अभियान जारी

पिंड्राजोरा पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
पिंड्राजोरा: माननीय व्यवहार न्यायालय चास, बोकारो द्वारा निर्गत गैर जमानती गिरफ्तारी वारंटों के निष्पादन को लेकर पिंड्राजोरा थाना पुलिस ने शनिवार को विशेष छापेमारी अभियान चलाया . थाना प्रभारी रवि कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए न्यायालय भेज दिया.
गिरफ्तार आरोपियों में ग्वालाडीह निवासी भुदेव गोप तथा टुपरा निवासी विकास सिंह चौधरी शामिल हैं . थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी . छापेमारी दल में पुअनि दिलीप टुडू एवं गोपाल महतो शामिल थे .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










