Bokaro News : मुंशी अपहरण कांड में दो और गिरफ्तार

Updated at : 26 Feb 2025 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : मुंशी अपहरण कांड में दो और गिरफ्तार

Bokaro News : गोमिया प्रखंड अंतर्गत चतरोचटी थाना क्षेत्र में एक माह पूर्व पुल निर्माण कर रही कंपनी के मुंशी के अपहरण मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

ललपनिया. गोमिया प्रखंड अंतर्गत चतरोचटी थाना क्षेत्र में एक माह पूर्व पुल निर्माण कर रही कंपनी के मुंशी के अपहरण मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार मनोज टुडू उर्फ डोमन टुडू (35 वर्ष) हजारीबाग जिला के विष्णुगढ़ थाना अंतर्गत गंझडी और दिनेश मांझी हजारीबाग जिला के टाटीझरिया थाना के 28 ग्राम गरमरा टोला का रहने वाला है. चतरोचट्टी थाना प्रभारी दीपक कुमार राणा ने बताया कि दोनों को बुधवार को जेल भेज दिया गया है. दोनों ने घटना पर अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. मालूम हो कि चतरोचटी और हुरलूंग के बीच कोनी नदी पर पुल का निर्माण कार्य चल रहा है. लेवी को लेकर मुंशी का अपहरण कर लिया गया था. पुलिस के बढ़ते दबाव के बाद अपराधियों ने एक दिन के बाद उसे विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के जंगल में छोड़ दिया था. घटना के तीन बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. एक सप्ताह बाद अन्य दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola