Bokaro News : बोकारो ट्रेजरी से अवैध निकासी की राशि 10 करोड़ तक पहुंची

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : बोकारो ट्रेजरी से अवैध निकासी की राशि 10 करोड़ तक पहुंची

Bokaro News : बोकारो ट्रेजरी से अवैध निकासी की राशि 10 बढ़ती जा रही है.

विज्ञापन

बोकारो ट्रेजरी से गलत व फर्जी ढंग से रिटायर हवलदार उपेंद्र सिंह के नाम पर सवा तीन करोड़ की निकासी मामले की जांच तीन टीमें कर रही हैं. इसमें स्टेट की छह सदस्यीय टीम, डीसी द्वारा गठित चार सदस्यीय टीम व एसपी द्वारा गठित चार सदस्यीय टीम शामिल है. अब तक के जांच में मामला सवा तीन करोड़ से बढ़ कर 10 करोड़ रुपये से अधिक तक पहुंच चुका है.

कई लोगों के नाम पर हुई है निकासी

मामले में मुख्य आरोपी एसपी कार्यालय में पदस्थापित लेखपाल कौशल कुमार पांडेय को सस्पेंड कर जेल भेजा जा चुका है. जांच आगे बढ़ने पर पता चला कि कौशल ने रिटायर हवलदार उपेंद्र सिंह के नाम पर लगभग साढ़े चार करोड़ की निकासी की. इसके अलावा राम नरेश सिंह, एस कुमार, राजेंद्र कुमार, अनिल सिंह, एके देवी, ललिता सिंह, स्मिता मिंज के नाम पर भी लगभग सवा दो करोड़ रुपये की अवैध निकासी की गयी है. अनिल सिंह के नाम पर कौशल पांडेय द्वारा कई बार निकासी की गयी. शुक्रवार व शनिवार की जांच में एक ही व्यक्ति के नाम पर कई कई बार निकासी का मामला आया है. जांच टीम कोषागार से लेकर एसपी कार्यालय तक के सभी दस्तावेज को खंगाल रही है.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola