Bokaro News : लुपसाडीह में दुकान व घर से दो लाख की चोरी

Updated at : 26 Feb 2025 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : लुपसाडीह में दुकान व घर से दो लाख की चोरी

Bokaro News : चंद्रपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तुरियो पंचायत के लुपसाडीह गांव में मंगलवार की रात को एक घर और एक राशन दुकान से लगभग दो लाख रुपये की संपत्ति चोरी हो गयी.

विज्ञापन

फुसरो नगर. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तुरियो पंचायत के लुपसाडीह गांव में मंगलवार की रात को एक घर और एक राशन दुकान से लगभग दो लाख रुपये की संपत्ति चोरी हो गयी. सुखदेव सोरेन का घर में चोर दरवाजा की सिकड़ी तोड़ कर घुसे. सुखदेव सोरेन की दीदी हथिया पत्थर (नावाडीह) निवासी मनिषा देवी मायके में रहती हैं. उनका बक्सा तोड़ कर चोर चांदी की पायल छह जोड़ी, चांदी का चेन, चांदी का कमर कुसनी, सोना का पदक, सोना का नोज पिन सहित कांसा थाली 10 पीस, कांसा लोटा चार पीस, कांसा कटोरा तीन पीस, कांसा गिलास एक पीस और दो हजार पांच सौ रुपए नगद ले गये. एक दैनिक अखबार के पत्रकार दशरथ किस्कू की राशन दुकान में भी चोर दरवाजा की कुंडी तोड़ कर घुसे और 2000 नगद सहित 1000 रुपये के सामान ले गये. श्री किस्कू ने बताया कि रात को दुकान को बंद कर अपने रूम सोने चले गये. रात 1:30 बजे शौच के लिए निकले तो चोरी का पता चला. घटना की जानकारी मिलने के बाद सुबह चंद्रपुरा पुलिस पहुंची व मामले की जांच की.

पूर्व में भी तुरियो के कई घरों में हो चुकी है चोरी

तुरियो पंचायत के सरैयाटांड़ निवासी दिलीप हेंब्रम के घर से भी 23 फरवरी की में एक लाख रुपये नगद और तीन लाख रुपये के जेवरात व बर्तन की चोरी हुई थी. इसके एक माह पूर्व तारमी हेंठबेड़ा (भंडारीदह ) में भी एक घर से आठ लाख रुपये की संपत्ति चोरी हुई थी. इसी रात्रि आमटोला हेठबेड़ा निवासी दिनेश महतो के घर में भी सेंधमारी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola