Bokaro News : पूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी दुबे को दी गयी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : पूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी दुबे को दी गयी श्रद्धांजलि

Bokaro News : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे बिंदेश्वरी दुबे की पुण्यतिथि मनायी गयी.

विज्ञापन

कांग्रेस बेरमो प्रखंड कमेटी व राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की ओर से मंगलवार को पांच नंबर धौड़ा फुसरो स्थित प्रधान कार्यालय में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे बिंदेश्वरी दुबे की पुण्यतिथि मनायी गयी. लोगों ने स्व दुबे के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया. पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया व राकोमयू के ढोरी क्षेत्रीय सचिव शिवनंदन चौहान ने कहा कि स्व दुबे का बेरमो से गहरा नाता रहा है. इन्होंने हमेशा मजदूर हित की राजनीतिक की थी. इसे यहां की जनता कभी भूल नहीं सकती है. विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह, गणेश मल्लाह व मुरारी सिंह ने कहा कि वे मजदूरों के सच्चे हितैषी थे. मौके पर आनंद राम, मो कलीमुद्दीन, मनोज ठाकुर, संतोष सिंह, महफूज आलम, पुसकांत सिंह, ओम प्रकाश मिश्रा, अर्जुन नोनिया, कामदेव मिश्रा, अरुण गोराई, नर्सिंग कुमार, भागीरथ पांडेय, अरुण गुप्ता, मदन हांसदा, मनोज ठाकुर, अरुण कुमार, विदेशी कुमार, कुंज बिहारी, उपेंद्र सिंह, विगन तुरी, सत्येंद्र कुमार, नारायण सिंह आदि मौजूद थे.

जारंगडीह में भी हुआ कार्यक्रम

जारंगडीह स्थित राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के कार्यालय में भी लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. सीसीएल रीजनल सचिव वरुण कुमार सिंह ने कहा कि स्व दुबे का जीवन मजदूरों के लिए समर्पित रहा. सादगी से भरा जीवन उनकी पहचान थी. मौके पर पूर्व मुखिया उमाशंकर तिवारी, अशोक कुमार ओझा, किशुन मंडल, बृजेश सिंह, अंजनी सिंह, हेमंत सिंह, श्रवण कुमार, एस एन रेड्डी, अशोक कुमार, मनोज सिंह, समू रेड्डी, मोहम्मद सदीक, कृष्णा हरि, अशोक घासी, मोचीराम खटाई, पीतांबर बेहरा, प्रफुल्ल प्रधान, देवराज भुइया, शैलेंद्र मुखी, संजय कुमार, जयकुमार आदि उपस्थित थे.

केबी कॉलेज बेरमो में भी प्राचार्य प्रो लक्ष्मी नारायण राय सहित प्राध्यापकों व शिक्षकेतर कर्मियों ने स्व दुबे की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. वक्ताओं ने कहा कि वे कॉलेज के संस्थापक थे. मौके पर छात्र-छात्राएं भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola