Bokaro News : आंधी-पानी से कई पेड़ गिरे, घंटों बिजली आपूर्ति ठप

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 15 Apr 2025 10:43 PM

विज्ञापन

Bokaro News : आंधी-बारिश के कारण क्षेत्र में दर्जनों पेड़ घरों और सड़कों पर गिर गये और कई क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल रही.

विज्ञापन

गांधीनगर. सोमवार की रात लगभग एक बजे शुरू हुए आंधी-बारिश के कारण क्षेत्र में दर्जनों पेड़ घरों और सड़कों पर गिर गये और कई क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल रही. बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से संडे बाजार दौलत फैल, शीतला मंदिर थाना लाइन और कश्मीर कॉलोनी में पोल झुक गये. तार भी टूट गये. बोकारो कोलियरी ऑफिसर्स क्लब, काली मंदिर गांधीनगर, तीन नंबर, कश्मीर कॉलोनी आदि क्षेत्रों में भी कई स्थानों में तार टूट गये. चलकरी के समीप कई जगह पेड़ उखड़ कर गिर गये. इधर एकेके ओसीपी एवं बोकारो कोलियरी में उत्पादन बाधित भी हुआ. विद्युत अभियंता विवेक कुमार ने बताया कि कई स्थानों में तार गिरने व पोल गिरने की सूचना मिली है. युद्ध स्तर पर कार्य हो रहा है. देर रात तक विद्युत आपूर्ति बहाल होने की संभावना है.

चंद्रपुरा में कई जगह जल जमाव

चंद्रपुरा. चंद्रपुरा में सोमवार की रात से मंगलवार के सुबह तक हुई झमाझम बारिश से कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. डीवीसी अस्पताल, फुटबॉल मैदान सहित कई जगहों पर जलजमाव के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola