रोलिंग ब्लॉक से रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, 10 अगस्त से आद्रा मंडल की कई मेमू ट्रेनें रद्द
बोकारो रेलवे स्टेशन की फोटो
दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में अनुरक्षण कार्य के कारण 10 से 16 अगस्त तक कई मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। यात्रा से पहले लिस्ट देखें।
दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में आवश्यक अनुरक्षण कार्य को लेकर 10 से 16 अगस्त तक एक सप्ताह का रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम के कारण कई मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा. कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि कुछ का परिचालन आंशिक रूप से समाप्त या प्रारंभ किया जायेगा. दो ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है.
छह मेमू ट्रेनें अलग-अलग डेट में रहेंगी रद्द
आसनसोल–आद्रा–आसनसोल मेमू (68046/68045) 10, 13, 14 और 16 अगस्त को रद्द रहेगी. आद्रा–मिदनापुर–आद्रा मेमू (68090/68089) 11, 14 और 16 अगस्त को नहीं चलेगी. आद्रा–भागा–आद्रा मेमू (68077/68078) 16 अगस्त को रद्द रहेगी.
इसके अलावा आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू (63594/63593) 10, 12 और 13 अगस्त को रद्द रहेगी. झाड़ग्राम–पुरुलिया–झाड़ग्राम मेमू (68023/68024) 11 और 13 अगस्त को तथा टाटानगर–आसनसोल मेमू (68056) 16 अगस्त को रद्द रहेगी.
गोमो, टाटानगर और हटिया रूट भी प्रभावित
आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू 11, 14 और 16 अगस्त को आद्रा में ही आंशिक रूप से समाप्त और प्रारंभ होगी. इस दौरान आद्रा–पुरुलिया–आद्रा के बीच ट्रेन सेवा रद्द रहेगी.
चक्रधरपुर–गोमो–चक्रधरपुर मेमू (18116/18115) 11, 14 और 16 अगस्त को महुदा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी. महुदा–गोमो–महुदा के बीच परिचालन नहीं होगा.
आसनसोल–टाटानगर–आसनसोल मेमू (68055/68056) 10 से 13 अगस्त तक आद्रा में ही आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी. आद्रा–टाटानगर–आद्रा खंड पर सेवा रद्द रहेगी. 14 अगस्त को 68056 टाटानगर–आसनसोल मेमू आद्रा में ही समाप्त होगी, जबकि 16 अगस्त को 68055 आसनसोल–टाटानगर मेमू भी आद्रा तक ही चलेगी.
एक्सप्रेस ट्रेनों का भी बदला रहेगा परिचालन
आसनसोल–बाराभूम मेमू (68060) 14 और 16 अगस्त को आद्रा से आंशिक रूप से प्रारंभ होगी. इस दौरान आसनसोल–आद्रा के बीच सेवा रद्द रहेगी.
वहीं, खड़गपुर–हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस (18035/18036) 10, 12 और 16 अगस्त को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी. इन तिथियों में आद्रा–हटिया–आद्रा के बीच ट्रेन नहीं चलेगी.
दो ट्रेनों के समय में भी बदलाव
रोलिंग ब्लॉक के कारण 18601 टाटानगर–हटिया एक्सप्रेस 13 अगस्त को टाटानगर से 75 मिनट विलंब से रवाना होगी. वहीं, 13511 आदित्यपुर–आसनसोल एक्सप्रेस 11 और 16 अगस्त को आदित्यपुर से 60 मिनट विलंब से पुनर्निर्धारित समय पर चलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










