दामोदर में कूदी महिला का शव बरामद, गोताखोरों की टीम दो दिनों से लगी थी
शव मिलने के बाद भंडारीदह पहुंच बेरमो बीडीओ व थानेदार
फुसरो के हिंदुस्तान पुल से दामोदर नदी में कूदी महिला सुमन देवी का शव दूसरे दिन भंडारीदह के पास बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फुसरो स्थित हिंदुस्तान पुल से शुक्रवार को दामोदर नदी में छलांग लगाने वाली पिछरी निवासी सुमन देवी (32) का शव शनिवार दोपहर बरामद कर लिया गया. खेतको से पहुंची गोताखोरों की टीम ने दो दिनों तक लगातार नदी में खोजबीन के बाद भंडारीदह स्थित शिव शक्ति मंदिर के पास नदी तट से शव बरामद किया. शव मिलने की सूचना पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे.
घटना के बाद पुल पर महिला की चप्पल मिली थी
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुमन देवी हिंदुस्तान पुल पर पहुंचीं और नदी में छलांग लगा दी थी. घटना के बाद पुल पर महिला की एक चप्पल मिली थी. इसके बाद प्रशासन ने खेतको से गोताखोरों की टीम बुलायी और नदी में तलाश शुरू की गयी.
गोताखोरों ने हिंदुस्तान पुल से खोजबीन शुरू करते हुए ढोरी खास, कल्याणी और भंडारीदह की ओर दामोदर नदी के विभिन्न हिस्सों में तलाश की. शनिवार को शिव शक्ति मंदिर के समीप नदी तट पर खोजबीन के दौरान गोताखोरों की नजर पानी में पड़े शव पर पड़ी.
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
इसके बाद शव को बाहर निकाला गया. घटना की सूचना मिलते ही बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार, थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह समेत पुलिस बल मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सुमन देवी फुसरो के चर्चित सुरभी अलंकार ज्वेलर्स के संचालक मनोरंजन प्रसाद की पत्नी थी. वह अपने पीछे एक बेटी छोड़ गई है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










