चास के स्कूलों में पौधरोपण की सुस्त रफ्तार पर विभाग नाराज

Updated:
विज्ञापन

पौधारोपण

बोकारो के चास प्रखंड के सरकारी स्कूलों में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण की धीमी गति पर शिक्षा विभाग ने नाराजगी जताई है। जल्द रिपोर्ट देने का निर्देश।

विज्ञापन

बोकारो के चास प्रखंड में ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के तहत सरकारी विद्यालयों में पौधरोपण की रफ्तार संतोषजनक नहीं होने पर शिक्षा विभाग ने नाराजगी जतायी है.

बीइइओ सह समन्वयक ने सभी विद्यालयों को अभियान में अधिकाधिक पौधरोपण का निर्देश दिया है. विद्यालयों में छात्रों के माध्यम से पौधरोपण कराया जाना है.

सीआरपी के माध्यम से देनी होगी रिपोर्ट

विभाग ने कहा कि पांच जून से चल रहे अभियान में चास जैसे बड़े प्रखंड की स्थिति बहुत खराब है. सभी प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक व वार्डेन को अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा गया है. पौधरोपण से संबंधित प्रतिवेदन संकुल साधन सेवी के माध्यम से प्रखंड साधन सेवी संजय कुमार रजक को उपलब्ध कराना होगा.


विज्ञापन
Dharmanath Kumar

लेखक के बारे में

By Dharmanath Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola