बारिश के बीच बोकारो में एसपी ने रातभर की गश्ती, ब्रेथ एनालाइजर से हुई जांच

Updated:
विज्ञापन

जांच-पडताल करते सिटी डीएसपी व थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोकारो जिले में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए व्यापक रात्रि गश्ती अभियान चलाया. एसपी के नेतृत्व में टीम ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच की और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी.

विज्ञापन

बोकारो जिले के शहरी और ग्रामीण थाना क्षेत्रों में शुक्रवार की रात पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक रात्रि गश्ती अभियान चलाया. लगातार बारिश के बीच एसपी नाथू सिंह मीणा, डीएसपी सिटी राजीव रंजन, मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार, एएसपी चास वेदांत शंकर और एसडीपीओ बेरमो रवींद्र कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की जांच की गयी.

विज्ञापन

ब्रेथ एनालाइजर से हुई जांच

रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस टीम ने ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच की. अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को नियमित वाहन जांच अभियान चलाने, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों का सत्यापन करने तथा अपराधियों, वारंटियों और असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया.

बैंक, एटीएम और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी

एसपी नाथू सिंह मीणा ने कहा कि रात्रि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य गश्ती व्यवस्था का मूल्यांकन, पुलिस बल की सक्रियता सुनिश्चित करना और अपराध व असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखना है. उन्होंने संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों के अलावा बैंक, एटीएम, पेट्रोल पंप, आभूषण प्रतिष्ठानों, प्रमुख चौक-चौराहों, सुनसान स्थानों और अपराध संभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया.

सिटी क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग

शनिवार को सिटी थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान सघन वाहन जांच, ड्रंक एंड ड्राइव टेस्ट, संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन, ट्रिपल राइडिंग और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों की जांच की गयी. रात्रि में संचालित प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया.

112 की सूचना पर तत्काल कार्रवाई का निर्देश

सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने पुलिस पदाधिकारियों को डायल 112 से प्राप्त सूचनाओं पर शीघ्र प्रतिक्रिया देने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि बोकारो पुलिस आम लोगों की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. लगातार औचक निरीक्षण किया जायेगा और ड्यूटी से गायब रहने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola