ट्रांसफार्मर जलने से कई दिनों से बाधित थी बिजली आपूर्ति, बेरमो विधायक की पहल पर ग्रामीणों को मिली राहत

Updated:
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर का उद्घाटन करते हैं कांग्रेस कार्यकर्ता

जरीडीह के टोंडरा घासी टोला में बिजली समस्या का समाधान, बेरमो विधायक की पहल पर लगा 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत।

विज्ञापन

जरीडीह प्रखंड अंतर्गत भस्की पंचायत के टोंडरा घासी टोला में बिजली आपूर्ति की समस्या का समाधान करते हुए 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया. बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह की पहल पर विद्युत विभाग की ओर से ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया. नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद ग्रामीणों को बिजली संकट से राहत मिलने की उम्मीद है.

ट्रांसफार्मर जलने से बाधित थी आपूर्ति

बेरमो विधायक के निजी सचिव बिनोद महतो ने बताया कि कुछ दिन पूर्व टोंडरा घासी टोला में लगा ट्रांसफार्मर जल गया था. इसके कारण पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी थी. ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

विधायक ने अधिकारियों को दिया था निर्देश

ग्रामीणों ने बिजली समस्या की जानकारी बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह को दी. इसके बाद विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों को तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगाने का निर्देश दिया. विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया.

ग्रामीणों ने जताया आभार

नया ट्रांसफार्मर लगने पर स्थानीय ग्रामीणों ने राहत जताते हुए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया. ग्रामीणों ने कहा कि बिजली आपूर्ति बाधित रहने से दैनिक कार्यों के साथ बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी. अब समस्या का समाधान होने से लोगों को राहत मिलेगी.


विज्ञापन
C P Singh

लेखक के बारे में

By C P Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola