शिबू सोरेन स्मृति भवन परिसर में 9 अगस्त को होगा आयोजन, लोकनृत्य, फैशन शो, लाइव पेंटिंग और हस्तशिल्प प्रदर्शनी रहेगी आकर्षण

Updated:
विज्ञापन

आयोजन स्थल में तैयारियों का जायजा लेते डीसी-डीडीसी व अन्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

9 अगस्त को बोकारो आदिवासी महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें आदिवासी संस्कृति, कला और परंपराओं का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। उपायुक्त ने तैयारियों का जायजा लिया और स्वच्छता, सुरक्षा पर जोर दिया।

विज्ञापन

आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को आयोजित होने वाले बोकारो आदिवासी महोत्सव की तैयारियों का शनिवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने जायजा लिया. उन्होंने शिबू सोरेन स्मृति भवन (टाउन हॉल) परिसर का भ्रमण कर कार्यक्रम को लेकर की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मंच, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रदर्शनी और स्टॉल की व्यवस्था की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली.

विज्ञापन

प्रदर्शनी और स्टॉल की व्यवस्था की समीक्षा

उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल पर लाइव पेंटिंग, पारंपरिक लोकनृत्य, आदिवासी परिधान फैशन शो समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने विभिन्न विभागों और संस्थाओं की ओर से लगाए जाने वाले प्रदर्शनी, हस्तशिल्प और फूड स्टॉल की व्यवस्था भी देखी. उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया.

स्वच्छता, पेयजल और सुरक्षा पर विशेष फोकस

उपायुक्त अजय नाथ झा ने अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान, प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, बैठने की व्यवस्था और मंच संचालन समेत अन्य तैयारियों की जानकारी ली. उन्होंने आयोजन स्थल पर स्वच्छता, पेयजल, बिजली, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर रखने का निर्देश दिया. साथ ही आयोजन से पहले सभी व्यवस्थाओं का अंतिम निरीक्षण सुनिश्चित करने को कहा.

आदिवासी संस्कृति को आम लोगों तक पहुंचाने का अवसर : उपायुक्त

उपायुक्त ने कहा कि बोकारो आदिवासी महोत्सव जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा, कला और विरासत को आम लोगों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है. इसके माध्यम से जिले की जनजातीय संस्कृति की विविधता और विशिष्टता को प्रदर्शित किया जाएगा.

लोकनृत्य से लेकर पारंपरिक खान-पान तक होंगे आकर्षण

9 अगस्त को आयोजित महोत्सव में पारंपरिक लोकनृत्य, मांदर और नगाड़े की थाप, लाइव पेंटिंग, आदिवासी परिधान फैशन शो, पारंपरिक जनजातीय खान-पान, हस्तशिल्प और लोक चित्रकला की प्रदर्शनी लगायी जाएगी. इसके अलावा आदिवासी विचार-दर्शन पर परिचर्चा भी आयोजित होगी.

मौके पर डीडीसी शताब्दी मजूमदार, वन पदाधिकारी संदीप शींदे, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, अपर समाहर्ता सुनील चंद्र, डीपीआरओ सफीक आलम, डीएसओ हेमलता बून, डीपीओ राज शर्मा, डीईओ प्रवीण रंजन, डीएसई अतुल कुमार चौबे, एपीआरओ अविनाश कुमार सिंह, डीडीएमओ शक्ति कुमार, एसएओ पंकज दुबे समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola