बोकारो में 12 अगस्त को भर्ती कैंप, 260 पदों पर होगी नियुक्ति
अवर प्रादेशिक नियोजनालय, बोकारो कैंप-2 कार्यालय
झारखंड के बोकारो में 12 अगस्त को एक दिवसीय भर्ती कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें दो निजी कंपनियां फील्ड टेक्नीशियन और सर्विस इंजीनियर के कुल 260 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। यह सुनहरा अवसर युवा बेरोजगारों के लिए है।
श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत अवर प्रादेशिक नियोजनालय, बोकारो कैंप-2 के परिसर में 12 अगस्त को एक दिवसीय भर्ती कैंप आयोजित किया जायेगा. कैंप सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा. इसमें निजी क्षेत्र की दो कंपनियों की ओर से कुल 260 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा. यह जानकारी शनिवार को नियोजनालय के सहायक निदेशक प्रत्यूष शेखर ने दी.
फील्ड टेक्नीशियन के 60 पद
श्रमिन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से फील्ड टेक्नीशियन के 60 पदों पर भर्ती होगी. इसके लिए 10वीं, 12वीं, स्नातक अथवा आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. न्यूनतम छह माह का कार्य अनुभव जरूरी है. आयु सीमा 18 से 40 वर्ष है. चयनित अभ्यर्थियों को 17,500 रुपये सीटीसी के साथ 2,500 रुपये प्रतिमाह टीए-डीए मिलेगा. कार्यस्थल चास, गिरिडीह, देवघर, धनबाद, मधुपुर और गोड्डा रहेगा.
सर्विस इंजीनियर के 200 पद
डीम रोल टेक लिमिटेड, मेहसाणा, गुजरात की ओर से सर्विस इंजीनियर/टेक्नीशियन के 200 पदों पर भर्ती की जायेगी. फिटर, वेल्डर, टर्नर और मशीनिस्ट ट्रेड से आईटीआई उत्तीर्ण फ्रेशर अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. आयु सीमा 18 से 30 वर्ष है. चयनित अभ्यर्थियों को 18 से 20 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ भोजन और आवास की सुविधा मिलेगी. कार्यस्थल मेहसाणा, गुजरात होगा. नियुक्ति एनएपीएस के तहत होगी.
ये दस्तावेज लाना जरूरी
अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रति व एक छायाप्रति, नियोजनालय निबंधन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और बायोडाटा की दो प्रतियां लानी होंगी. पहले से निबंधित नहीं अभ्यर्थी निकटतम नियोजनालय या झारनियोजन पोर्टल पर निबंधन करा सकते हैं. चयन संबंधित कंपनियों के प्रतिनिधि करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










