पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो के पहली पुण्यतिथि आज

पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो के पहली पुण्यतिथि आज
फुसरो नगर. राज्य के पूर्व मंत्री और झामुमो के कद्दावर नेता रहे स्व जगरनाथ महतो की पहली पुण्यतिथि शनिवार को है. अलारगो स्थित श्रृंगारी मोड़ बीएड कॉलेज मैदान में उनके समाधि स्थल पर सर्वधर्म प्रार्थना सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन टाइगर जगरनाथ महतो समाधि समिति की ओर से किया जायेगा. समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन व पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन मुख्य रूप से भाग लेंगे. समिति की ओर से बताया गया कि दोपहर 12:30 बजे सर्वधर्म प्रार्थना सभा होगी. कार्यक्रम में मंत्री बेबी देवी व उनके पुत्र अखिलेश महतो उर्फ राजू भी मौजूद रहेंगे. पूर्व में पुण्यतिथि पर तीन दिवसीय कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया था. लेकिन आदर्श अचार संहिता लागू होने के कारण कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को रद्द कर एक दिवसीय आयोजन करने का निर्णय हुआ. मालूम हो कि छह अप्रैल 2023 को जगरनाथ महतो का निधन इलाज के दौरान चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में हो गया था. उनका दाह संस्कार सात अप्रैल को भंडारीदह में दामोदर नदी तट पर किया गया था.
पूर्व संध्या निकाला गया कैंडल मार्च
श्रद्धांजली सभा की पूर्व संध्या शुक्रवार को अलारगो स्थित सिंगारी मोड़ से समाधी स्थल तक कैंडल मार्च निकाल कर स्व महतो को श्रद्धांजलि दी गयी. कैंडल मार्च में मंत्री बेबी देवी, पुत्र अखिलेश महतो, भतीजा दिवाकर महतो, प्रभाकर महतो, प्रदीप महतो, बेटियां समेत झामुमो नेता लोकेश्वर महतो, सुभाषचंद्र महतो, बाल मुकुंद महतो, पूर्व मुखिया नकुल महतो, भुनेश्वर महतो, समाजसेवी दौलत महतो, विश्वनाथ महतो, सुनील टुडू ,राजकिशोर पुरी, रामेश्वर शर्मा समेत अन्य लोग शामिल थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










