बोकारो में आज व कल दो दिन बंद रहेगी शराब दुकानें

हजारीबाग लोकसभा चुनाव को लेकर बंद रहेंगी दुकानें
बोकारो. हजारीबाग में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर 18 व 19 मई को बोकारो की शराब दुकानें बंद रहेगी. जिला के 84 शराब दुकानों से लोग शराब की खरीदारी नहीं कर पायेंगे. 20 मई से पुन: दुकानें खुल जायेगी. इसे लेकर उत्पाद विभाग के सहायक उत्पाद आयुक्त उमाशंकर सिंह ने एक पत्र भी जारी किया है. पत्र में श्री सिंह ने निर्देश का हर हाल में पालन करने की बात सभी शराब दुकान संचालकों से कहा है. शराब दुकान खुले पाये जाने की स्थिति में कार्रवाई की जायेगी. शराब दुकान बंद करने के पीछे कारण बताया जा रहा है कि चुनाव में शराब का उपयोग किया जा सकता है. बोकारो की सीमा हजारीबाग से सटी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




