Bokaro News : चास में तीन दिवसीय श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव शुरू

Updated at : 10 Mar 2025 1:03 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : चास में तीन दिवसीय श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव शुरू

Bokaro News : मारवाड़ी समाज चास बोकारो की ओर से रविवार से तीन दिवसीय श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव की शुरुआत की गयी. महोत्सव के पहले दिन भव्य निसान यात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

चास. मारवाड़ी समाज चास बोकारो की ओर से रविवार से तीन दिवसीय श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव की शुरुआत की गयी. महोत्सव के पहले दिन भव्य निसान यात्रा निकाली गयी. पूरा चास प्रभु श्री श्याम की भक्ति में डूबा रहा. धर्मशाला मोड़ स्थित मारवाड़ी पंचायत से श्याम भक्त 701 निसान के साथ यात्रा में शामिल हुए. यात्रा में कोलकाता से आए प्रसिद्ध गायिका स्वीटी पटवारी व स्थानीय गायकों ने मनमोहक भजन को प्रस्तुति दी. मेरे सर पर रख दो बाबा अपने दोनों हाथों , डोरी खेज के राखी जै यो है बाबा को निसान ,हाथों में लेके निसान चले रे, हम तो अपने बाबा के द्वार चले रे ,बाबा श्याम पर मुझे भरोसा है, हारे का सहारा श्याम बाबा हमारा, जय हो खाटू श्याम की.. जैसे भक्ति गीतों पर श्रद्धालु खूब झूमे. जगह- जगह पर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया. फूलों की बारिश और होली खेल श्रद्धालुओं ने प्रभु श्री श्याम को नमन किया. यात्रा चास बाइपास रोड, तेलीडीह मोड़, चेक पोस्ट से पुराना बाजार होते हुए श्री श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर पहुंचा जहां भक्तों ने श्री श्याम दरबार पर निसान अर्पण किया. निसान यात्रा में मारवाड़ी पंचायत, श्याम सेवा संस्थान,श्री रानी सती भक्त मंडल, मारवाड़ी महिला समिति , मारवाड़ी युवा मंच, मारवाड़ी युवा मंच उड़ान, मारवाड़ी सम्मेलन, श्री श्याम दीवाने , श्री श्याम बाल मंडल सहित अन्य संस्थाओं के लोग शामिल थे.

आज होंगे ये कार्यक्रम

महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में परिसर में भजन संध्या का आयोजन होगा. इसमें कोलकाता के प्रसिद्ध गायक राजू मेहरा एवं स्वीटी पटवारी अपनी टीम के साथ मधुर भजन की प्रस्तुति देंगे. भजन के दौरान फूलों की होली खेली जाएगी.श्याम बाबा का अलौकिक श्रृंगार आकर्षण का केंद्र होगा. 11 मार्च को मंगला आरती व बारस की धोक के साथ प्रसाद वितरण एवं पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा. महोत्सव को सफल बनाने में समाज के सभी लोग लगे हुए है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola