Bokaro News : बीएसएल के 10 अधिशासी व 30 अनाधिशासी कर्मी सेवानिवृत्त

Bokaro News : बीएसएल के सेवानिवृत्त 10 अधिशासी और 30 अनाधिशासी कर्मियों को प्रबंधन की ओर से विदाई दी गयी.
बीएसएल के सेवानिवृत्त 10 अधिशासी और 30 अनाधिशासी कर्मियों को मंगलवार को प्रबंधन की ओर से विदाई दी गयी. मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मुख्य प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं) अनीश सेनगुप्ता थे. मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अंजनी कुमार शरण ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के दीर्घकालिक योगदान व समर्पण की सराहना की. कार्यक्रम में निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन का विशेष शुभकामना संदेश भी साझा किया गया. मुख्य अतिथि ने सेवानिवृत्त कर्मियों को उपहार दिये. सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन-सेवाएं) डॉ नंदा प्रियदर्शिनी ने प्रत्येक सेवानिवृत्त कर्मी का बायो-डाटा प्रस्तुत किया. आरएम एवं एमएचपी विभाग में कार्यरत मुख्य महाप्रबंधक (आरएम एवं एमएचपी) धनंजय कुमार के लिए अलग से विदाई समारोह हुआ. बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन व अधिशासी निदेशक सहित विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधक व विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे.
सेंट्रल मेंटेनेंस (मैकेनिकल) विभाग में सुझाव मेला का आयोजन
बीएसएल के औद्योगिक इंजीनियरिंग विभाग (आइइडी) के तत्वावधान में सेंट्रल मेंटेनेंस (मैकेनिकल) विभाग की ओर से मंगलवार को मुख्य महाप्रबंधक (मैकेनिकल) सम्मेलन कक्ष में सुझाव मेला का आयोजन किया गया. मौके पर कर्मचारियों द्वारा सुरक्षा, कार्य कुशलता, लागत प्रभावशीलता व परिचालन विश्वसनीयता से संबंधित सुझाव दिये गये. इन कर्मचारियों को प्रोत्साहन व सम्मान स्वरूप उपहार दिये गये. इससे पहले सहायक महाप्रबंधक (सीएमएम) विपिन कुमार वर्मा ने सुझाव मेले के महत्व पर प्रकाश डाला. वरीय प्रबंधक (आइइडी) प्रीति प्रिया ने इससे होने वाले लाभों के बारे में बताया. मौके पर मुख्य अतिथि कार्यकारी मुख्य महाप्रबंधक (मैकेनिकल) आरके बेहेरा के अलावा महाप्रबंधक (सीएमएम) एसके मंगुआल, महाप्रबंधक (आइइडी) धीरज चौधरी, उपमहाप्रबंधक (सीएमएम) एसएस गर्ग व सहायक महाप्रबंधक (सीएमएम) मनीष आदि उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




