Bokaro News : प्रज्ञा केंद्र से हजारों की चोरी
Author Janak singh choudhary
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : साड़म पश्चिमी पंचायत सचिवालय में संचालित प्रज्ञा केंद्र से हजारों रुपये के सामान की चोरी हो गयी.
विज्ञापन
साड़म पश्चिमी पंचायत सचिवालय में संचालित प्रज्ञा केंद्र से शनिवार की रात को सीपीयू, यूपीएस इनवर्टर बैटरी, काउंटर से 7253 रुपये, एक्सटर्नल हार्ड डिस्क, तीन पेन ड्राइव, सरकारी कागजात की चोरी हो गयी. दो पर्दा पर भी बैटरी का पानी डाल कर खराब कर दिया गया. घटना की लिखित शिकायत गोमिया थाना में केंद्र के संचालक द्वारा की गयी है. मुखिया शोभा देवी ने प्रशासन से जल्द दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की. कहा कि घटना का वीडियो फुटेज भी उपलब्ध कराया गया है.
मोबाइल दुकान से चोरी का प्रयास
कथारा मुख्य चौक वाशरी रोड स्थित सैफ मोबाइल दुकान का शटर की कुंडी तोड़ कर चोरी करने का प्रयास किया गया. दुकानदार सैफ अंसारी ने इस बाबत रविवार को बोकारो थर्मल थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में कहा है कि रविवार की सुबह लगभग नौ बजे दुकान आकर शटर खोलने लगा तो देखा कि शटर की कुंडी दबी हुई है. दुकान के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की तो दो लोग चेहरा ढंक कर सबल लेकर घुसते हुए दिखे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










