Bokaro News : नया बस्ती में चार दिनों से नहीं है बिजली

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : नया बस्ती में चार दिनों से नहीं है बिजली

Bokaro News : डीवीसी बोकारो थर्मल के पुनर्वासित गांव नया बस्ती में चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है.

विज्ञापन

डीवीसी बोकारो थर्मल के पुनर्वासित गांव नया बस्ती में सीसीएल का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है. इससे डेढ़ हजार आबादी परेशान है. सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव एवं भाजपा नेता विश्वनाथ यादव ने कहा कि पुनर्वासित गांव होने के बावजूद डीवीसी प्रबंधन द्वारा गांव में बिजली और पानी की सुविधा नहीं दी गयी है. दो माह पूर्व डीवीसी चेयरमैन एस सुरेश कुमार ने नया बस्ती के दौरा के क्रम में एचओपी सुशील कुमार अरजरिया और सीएसआर के वरीय प्रबंधक मनीष कुमार चौधरी को गांव में बिजली आपूर्ति सहित पेयजलापूर्ति सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया था. भाजपा नेता ने कि ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल सीसीएल के अधिकारियों से मिला और ट्रांसफार्मर को ठीक कराने की मांग की. लेकिन इस पर पहल नहीं की गयी है.

सड़क मरम्मत कार्य को लेकर आंदोलन का निर्णय

तेनुघाट में जर्जर लालबांध-नैनाटांड़ सड़क का मरम्मत कार्य जल्द शुरू करने की मांग को लेकर 23 से 25 दिसंबर तक ग्रामीण तेनुघाट-गोमिया रोड में सत्याग्रह करेंगे. यह रविवार को भाकपा नेता इफ्तेखार महमूद की उपस्थिति में हुई ग्रामीणों की बैठक में लिया गया. ग्रामीणों ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग द्वारा योजना का टेंडर किये जाने के बाद भी एजेंसी द्वारा काम शुरू नहीं किया जा रहा है. इफ्तेखार महमूद ने बताया कि प्रस्तावित आंदोलन की सूचना विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ अनुमंडल दंडाधिकारी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को दे दी गयी है. लालबांध-नैनाटांड़ सड़क पर प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं. सड़क के जर्जर हो जाने के कारण अक्सर दुर्घटना होती रहती है. ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता रांची ने संबंधित एजेंसी को अविलंब काम शुरू करने का निर्देश दिया था. लेकिन एजेंसी द्वारा बार-बार बहाना बना कर कार्य शुरू नहीं किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola