कथारा में दो घरों से लाखों की चोरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 May 2024 10:56 PM
कथारा में दो घरों से लाखों की चोरी
कथारा. कथारा ओपी क्षेत्र में सोमवार को दो घरों से लाखों रुपये की संपत्ति चोरी हाे गयी. सीसीएल कथारा चार नंबर कॉलोनी के झोपड़पट्टी में पूर्व वार्ड सदस्य सुषमा देवी (पति-राजन घांसी) के आवास (एमक्यू/411) सोमवार की रात को चोर पीछे आंगन के दरवाजा की कुंडी तोड़ कर घुसे. परिवार के लोग आवास के सामने कमरे में सोये हुए थे. सुबह पत्नी उठ कर गयी तो चोरी का पता चला. चोर आलमारी का लॉक तोड़ कर सोना की नथिया, बिछिया, चेन, अंगूठी, चांदी की एक जोड़ी पायल और नकद 26 हजार रुपये ले गये. पीछे दरवाजा के बाहर आंगन से कुछ दूरी पर कुछ एल्युमिनियम बर्तन फेंके मिले. सूचना मिलने पर ओपी प्रभारी जितेश कुमार दल बल के साथ पहुंचे और जानकारी ली. इससे पूर्व सोमवार की दोपहर लगभग एक बजे कथारा चार नंबर कॉलोनी निवासी भोला चौहान के आवास से चोरों ने आलमारी का लॉक तोड़ कर सोने का झुमका, मांगटीका, मंगलसूत्र, चेन, नथिया, चांदी की बिछिया, पायल, नकद 20 हजार रुपये और थ्री पीस कपड़ा ले गये. घटना के समय भोला चौहान आवास में नहीं थे. दोनों बहू बैंक के कार्य से कथारा मुख्य चौक गयी हुई थी. बच्चे दूसरे कमरे में सोये हुए थे. छोटी बहू सुमंती देवी बैंक से लौटी तो चोरी का पता चला. ओपी प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद भुक्तभोगी दोनों लोगों ने लिखित शिकायत की है. जांच की जा रही है. जल्द ही निष्कर्ष पर पहुंचेंगे. इधर, कॉलोनी के लोगों ने चोरी की घटनाओं को देखते हुए रात्रि प्रहरी के लिए एक कमेटी बनायी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










