बेहतर इंसान बनने की नींव है शिक्षा : सभ्यता
16 | Prabhat Khabar Network
बोकारो के आजाद नगर स्कूल में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। छात्राओं को शिक्षा का महत्व समझाया गया और पुरस्कृत किया गया।
प्रतिनिधि, बोकारो बाल विकास परियोजना की ओर से शनिवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय, आजाद नगर (चास-3) में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम व प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. प्रधानाध्यापक वीरेंद्र प्रसाद ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा और सम्मान केवल परिवार नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है. भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराइयों को जनजागरण के माध्यम से समाप्त करना होगा. पर्यवेक्षिका सभ्यता पुष्प ने कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा पास करने का माध्यम नहीं, बल्कि बेहतर इंसान बनने की नींव है. कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष कंचन देवी, संयोजिका पिंकी देवी, शिक्षक हरेंद्र कुमार सिंह, अशोक कुमार, मीना कुमारी, नोमिता कच्छप, सुमन कुमार, प्रमोद कुमार, रसोइया गुड़िया देवी, रवि कुमार, विजय कुमार आदि उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए