Bokaro News : तीन दिनों से अस्पताल में पड़ा है युवक का शव

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : तीन दिनों से अस्पताल में पड़ा है युवक का शव

Bokaro News : नावाडीह के एक युवक का शव महाराष्ट्र के अस्पताल में तीन दिनों से पड़ा है.

विज्ञापन

नावाडीह प्रखंड अंतर्गत बरई पंचायत के जुडामाना निवासी नारायण महतो के पुत्र महेश महतो का शव महाराष्ट्र के औरंगाबाद अस्पताल में तीन दिनों से पड़ा है. एक जनवरी को औरंगाबाद में कार्य के दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गयी थी. घटना के बाद से मृतक के घर में तीन दिनों से चूल्हा नहीं जला है. मृतक के मां पुनिया देवी व पत्नी पायल देवी का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक का एक पुत्र युवराज 2.5 वर्ष का तथा धीरज नौ माह का है. पिता दिव्यांग हैं.

विधायक प्रतिनिधि परिजनों से मिले

परिजनों ने राज्य व केंद्र सरकार से शव लाने की गुहार लगायी है. समाजसेवी नागेश्वर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और जिले के उपायुक्त अजय नाथ झा आदि को ट्वीट कर शव गांव लाने की अपील की है. डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो के प्रतिनिधि खगेंद्र महतो शोकाकुल परिजनों से मिले और कंपनी से बात कर मुआवजा दिलाने की बात कही. महेश महतो कुछ माह से औरंगाबाद में आरएस इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करता था. परिजनों का आरोप है कि सब स्टेशन में अधिकारियों द्वारा बिना सेफ्टी से कार्य कराने की वजह से उसकी मौत हुई है. कंपनी द्वारा शव का अभी तक पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया है. परिवार को मुआवजा भी नहीं दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola