Bokaro News : मंत्री ने आदिवासियों की परंपरा व संस्कृति को बताया बेमिसाल

Updated at : 09 Mar 2025 12:25 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : मंत्री ने आदिवासियों की परंपरा व संस्कृति को बताया बेमिसाल

Bokaro News : बड़कीपुन्नू सरना स्थल में शनिवार को सार्वजनिक सरना आदिवासी युवा समिति के बैनर तले सरना प्रार्थना सभा सह सातवां वार्षिक झंडा बदली कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

महुआटांड़. बड़कीपुन्नू सरना स्थल में शनिवार को सार्वजनिक सरना आदिवासी युवा समिति के बैनर तले सरना प्रार्थना सभा सह सातवां वार्षिक झंडा बदली कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पाहन नरेश मुंडा, रामकिशुन मुंडा व बसंत ने पूजा करायी. इसके बाद प्रसाद वितरण हुआ. मुख्य अतिथि सूबे के पेयजल, स्वच्छता एवं उत्पाद तथा मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने सरना स्थल में मत्था टेका. संबोधन में कहा कि आदिवासियों की संस्कृति व परंपरा बेमिसाल है. इसके संरक्षण व विकास के प्रति आदिवासियों की जागरूकता उत्कृष्ट उदाहरण है. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार सभी के उत्थान और विकास के लिए कृतसंकल्पित है. मंईयां सम्मान योजना से महिलाएं सशक्त होंगी. विशिष्ट अतिथि सरना प्रार्थना सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज मुंडा, प्रदेश धर्मगुरु राजेश लिंडा, उत्तरी छोटानागपुर धर्मगुरु रामदेव उरांव, प्रदेश उपाध्यक्ष बिगू उरांव, हजारीबाग जिला धर्मगुरु बबन तिग्गा, चतरा धर्मगुरु सोमरा उरांव, हजारीबाग जिलाध्यक्ष विनीता तिग्गा, महिला प्रकोष्ठ रांची महानगर की सुभानी तिग्गा, ममता उरांव, सीता उरांव, लुदू मांझी, पूर्व मुखिया संजय कुमार, पंसस निमाय सिंह, पूर्व उप प्रमुख गिरिधारी महतो, कुलदीप शर्मा, संजय साव, मुंशी महतो आदि ने परंपरा व संस्कृति के संरक्षण व विकास के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया. आयोजन में मुख्य सह संयोजक शिवशंकर मुंडा, नरेश कुमार मुंडा, अध्यक्ष किशोर मुंडा, राजू मुंडा, देवंती देवी, सचिव भोला मुंडा, रामकिशुन मुंडा, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र मुंडा, आशा मुंडा व सुनील मुंडा, संरक्षक सिकंदर मुंडा, सकलदेव, प्रेमजीत, संजय, रितु, गोविंद, वीरेंद्र, बसंत, प्रकाश, मिथुन, सुभाष आदि का योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola