Bokaro News : महिला की मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : महिला की मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

Bokaro News : चास के पुपुनकी में एक महिला की मौत हो गयी.

विज्ञापन

चास मु थाना क्षेत्र के पुपुनकी गांव में शनिवार को अख्तर रजा की पत्नी रानी परवीन की मौत हो गयी. मृतका के पिता जरीडीह थाना क्षेत्र बांधडीह निवासी कुदुस अंसारी ने बेटी के ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में कहा कि रानी परवीन की शादी सिद्दीक अंसारी के पुत्र अख्तर रजा के साथ 16 फरवरी 2025 को हुई थी. कुछ माह बाद से ससुराल वाले पुनः दहेज के नाम पर उसे प्रताड़ित करने लगे. 13 सितंबर 2025 को दो लाख रुपये बेटी के ससुराल वालों को दिये. लेकिन और पैसे के लिए बेटी के साथ पति और ससुराल वालों ने मारपीट की. पैसा देने से मना करने पर दामाद अख्तर रजा, ससुर सिद्दीक अंसारी, सास अबुजन बीबी, बड़ी ननद जुबेदा बीबी, उसके पति इसराइल अंसारी और देवर फिरोज अंसारी ने मिल कर रानी परवीन को जान से मार दिया. इधर, थाना प्रभारी प्रकाश कुमार मंडल ने कहा कि पोस्टमार्टम करा कर शव परिजन को सौंप दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola