Bokaro News : खेल के क्षेत्र में चंदनकियारी को मिल रही पहचान

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 05 Apr 2026 12:24 AM

विज्ञापन

Bokaro News : खेल के क्षेत्र में चंदनकियारी को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है.

विज्ञापन

खेल के क्षेत्र में चंदनकियारी को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है. चंदनकियारी में स्थापित खेल प्रशिक्षण केंद्रों से प्रशिक्षित खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं. इन प्रशिक्षण केंद्रों में राज्य के 24 जिलों के प्रतिभावान खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं. तत्कालीन भाजपा सरकार के खेल मंत्री अमर बाउरी के प्रयास से चंदनकियारी में राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम का निर्माण वर्ष 2018 कराया गया था. राज्य का पहला ब्लू सिंथेटिक 6 ट्रेक के राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम का निर्माण वर्ष 2018 से शुरू हुआ था. स्टेडियम में बास्केटबॉल, वॉलीवाल, फुटबॉल के अलग कोट हैं. इसके अलावे एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं की तैयारी का उपयुक्त मैदान है.

कई खेल प्रशिक्षण केंद्रों का हो रहा संचालन

चंदनकियारी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस आवासीय बालक बालिका प्रशिक्षण केंद्र का संचालन किया जाता है. यहां राज्य के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं. एथलेटिक्स आवासीय बालक प्रशिक्षण केंद्र संचालित है. तीरंदाजी आवासीय बालक बालिका प्रशिक्षण केंद्र का संचालन किया जाता है. खेलो इंडिया तीरंदाजी सेंटर का संचालन किया जाता है.

खिलाड़ियों की उपलब्धि

आशा किरण बारला ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता, यूथ एशियन गेम में स्वर्ण पदक, यूथ कॉमनवेल्थ में सिल्वर, साउथ एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक के अलावा राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में मेडल जीत चुकी हैं. गोल्डी मिश्रा तीरंदाजी प्रतियोगिता, अंतरराष्ट्रीय एशिया कप में गोल्ड मेडल, यूथ वल्ड चैम्पियन में ब्राॅन्ज के अलावे कई राष्ट्रीय स्तर के खेलों में मेडल जीत चुकी हैं. एथलेटिक्स में मोहम्मद साजिद राष्ट्रीय स्तर के खेलो इंडिया में ब्रॉन्ज और यूथ नेशनल गेम में सिल्वर और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मेडल जीते हैं. एथलेटिक्स में ओमप्रकाश राष्ट्रीय स्तर इस्ट जोन प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल, आसिफ शेख ने राष्ट्रीय स्तर के स्कूल नेशनल गेम में ब्रॉन्ज, प्रिंस कुमार ने राष्ट्रीय स्तर के स्कूल नेशनल गेम में ब्रॉन्ज मेडल जीते. हाल ही में छत्तीसगढ़ में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस चंदनकियारी की नेहा खालको, शिव कुमार सोरेन व अनामिका उरांव गोल्ड मेडल जीता है. साथ ही असरन अली और दीपक टोप्पो ने भी शानदार प्रदर्शन किया है.

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola