Bokaro News : गर्मी शुरू होते ही बिजली की आंख-मिचौली शुरू
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 05 Apr 2026 12:22 AM
Bokaro News : गर्मी के दस्तक के साथ ही चास में बिजली की आंख-मिचौली शुरू हो गयी है.
गर्मी के दस्तक के साथ ही चास में बिजली की आंख-मिचौली शुरू हो गयी है. चास के गुरुद्वारा फीडर और थाना फीडर से जुड़े क्षेत्र सहित ग्रामीण इलाकों में स्थिति ज्यादा खराब है. बार-बार बिजली कट रही है. लो-वोल्टेज की भी समस्या है. इससे लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश है. दिन और रात में कई घंटों की बिजली कटौती से लोगों को परेशानी हो रही है. सुबह बिजली कटने से पानी की आपूर्ति पर भी असर पड़ता है. चास निवासी कुमार अनूप , मुस्लिम अंसारी, संतोष राय, विकास महतो आदि ने कहा कि गुरुद्वारा फीडर में अत्यधिक लोड और तकनीकी खराबियों के कारण बार-बार बिजली कट रही है. इस फीडर में सबसे अधिक कनेक्शन है. गर्मी में एसी और कूलर के बढ़ते उपयोग से लोड शेडिंग की समस्या बढ़ जाती है.
ग्रामीण मानिक गोप, मोहन गोराई, धनंजय महतो, निमाई महथा आदि ने कहा तेज हवा चलने पर बिजली के तारों पर पेड़ की डालियां गिर जाती है और घंटों बिजली आपूर्ति बाधित होती है. गर्मी और बारिश से पूर्व बिजली विभाग को पोल और तार से सटे सभी पेड़ के डालियों को काटना चाहिए.चंदनकियारी के उपभोक्ताओं को भी परेशानी
चंदनकियारी, बरमसिया, साबड़ा व भौरा फीडर से जुड़े क्षेत्रों में भी अनियमित बिजली आपूर्ति से लोग परेशान हैं. कभी लोड शेडिंग तो कभी फॉल्ट के नाम पर घंटों बिजली बाधित रहती है. हल्की हवा और बारिश होने पर भी बिजली गुल हो जाती है. बिजली समस्या का खामियाजा ग्रामीणों के साथ साथ दुकानदारों को भी भुगतना पड़ रहा है. डिगवाडीह सब स्टेशन के अधीन भौरा एक फीडर के मानपुर सेक्शन में लगभग 15 हजार बिजली उपभोक्ता हैं. सब स्टेशन में कम क्षमता वाला ट्रांसफार्मर रहने के कारण आपूर्ति में समस्या हो रही है. चास के अधीन चंदनकियारी सब स्टेशन के अंतर्गत बरमसिया और साबड़ा फीडर में 30 हजार बिजली उपभोक्ता लोड शेडिंग की मार झेल रहे हैं.क्या कहते हैं ग्रामीण04 बोक 12 – अकलु राम महतोअनियमित बिजली आपूर्ति के कारण बिजली के उपकरण खराब हो रहे हैं. बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. – अकलुराम माहतो
04 बोक 13 – परमेश्वर कुमारलचर बिजली व्यवस्था से आम लोग परेशान हैं. समस्या के निदान के लिए विभाग और सरकार गंभीर नहीं है.परमेश्वर कुमार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










