Bokaro News : आनंद मार्ग का तीन दिवसीय धर्म महासम्मेलन कल से

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 21 May 2026 12:58 AM

विज्ञापन

Bokaro News : आनंदनगर में तीन दिवसीय विश्व स्तरीय धर्म महासम्मेलन 22 मई से शुरू होगा.

विज्ञापन

आनंद मार्ग प्रचारक संघ का तीन दिवसीय विश्व स्तरीय धर्म महासम्मेलन आनंदनगर (पुरुलिया) में 22 मई से शुरू होगा. इसमें भाग लेने के लिए देश-विदेश से आनंदमार्गी आ रहे हैं. धर्म महासम्मेलन को आनंद मार्ग प्रचारक संघ के पुरोधा प्रमुख व अध्यक्ष आचार्य विश्वदेवानंद अवधूत संबोधित करेंगे. यह जानकारी केंद्रीय जनसंपर्क सचिव आचार्य रमेंद्रानंद अवधूत व सेक्टोरियल धर्म प्रचार सचिव आचार्य प्रभद्रानंद ने बुधवार को आनंद मार्ग जागृति भवन में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में दी. कहा कि 21 मई को 72 घंटे का अखंड कीर्तन शाम चार बजे से शुरू होगा. 22 को धर्म महासम्मेलन कीर्तन और भगवान श्री श्री आनंदमूर्ति जी के जयघोष से शुरू होगा. 23 को पुरोधागण, आचार्यगण व तात्विकगण के जनरल बॉडी की बैठक होगी. सम्मेलन के दौरान अंतरजातीय दहेज मुक्त क्रांतिकारी विवाह कार्यक्रम भी होगा.

चास के लक्ष्मीनारायण मंदिर में तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा कथा प्रसंग संपन्न

चास के लक्ष्मीनारायण मंदिर में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ””””नानी बाई का मायरा”””” कथा प्रसंग बुधवार को संपन्न हुआ. अंतिम दिन मुकुंद शास्त्री ने कथा में कहा कि जब भक्त नरसी मेहता ने निश्छल भाव से संकट की घड़ी में अपने आराध्य को पुकारा, तो भगवान श्री कृष्ण स्वयं को रोक नहीं पाये. राधा जी तथा रुक्मिणी जी के साथ साक्षात रूप में प्रकट हुए और उन्होंने स्वयं भाई का कर्तव्य निभाते हुए नानी बाई का मायरा भरा. कहा कि जब भक्त सच्चे दिल से भगवान को याद करता है, तो वे खुद दौड़े चले आते हैं. कथा की पूर्णाहुति के बाद आरती और महाप्रसाद के वितरण किया गया. मौके पर समिति की अध्यक्ष माया अग्रवाल, सचिव सुधा पिपुरिया, संयोजिका संतोष केडिया, कोषाध्यक्ष उमा मानकसिया, सह कोषाध्यक्ष रीमा अग्रवाल, मीडिया प्रभारी विनीता खंडेलवाल और काजल भालोटिया समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola