Bokaro News : सेफ्टी टीम ने प्रबंधन को दिये कई सुझाव

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : सेफ्टी टीम ने प्रबंधन को दिये कई सुझाव

Bokaro News : सीसीएल कथारा कोलियरी का निरीक्षण परियोजना सेफ्टी टीम ने किया.

विज्ञापन

सीसीएल कथारा कोलियरी का निरीक्षण परियोजना सेफ्टी टीम ने शनिवार को किया. इस दौरान एक नंबर क्वायरी डिपार्टमेंटल एवं तीन नंबर आउटसोर्सिंग फेस में गयी. यहां होल रोड को दुरुस्त करने, कांटाघर में फायर किट कमी दूर करने, चोरी के संभावित जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, बेस वर्कशॉप ऑटो सेक्शन के पास झुके हुए केबुल तार को ऊंचा करने, कैंटीन में शुद्ध पेयजल आपूर्ति कराने सहित कई सुझाव प्रबंधन को दिये. प्रबंधन की ओर से इस पर पहल करने की बात कही गयी. बाद में खान प्रबंधक कार्यालय स्थित सभागार में बैठक हुई. मौके पर टीम के राजीव कुमार पांडेय, रामेश्वर चौधरी, विजय कुमार, जितेंद्र टंडन, सतीश वर्णवाल, प्रमोद चौहान, सुरेश यादव सहित प्रबंधन की ओर से खान प्रबंधक कृष्ण मुरारी, सेफ्टी पदाधिकारी अनीश कुमार, ऑपरेशन इंचार्ज अभिराज सिंह, पीइ रामा शंकर, राज रंजन, सुशांत कुमार आदि उपस्थित थे.

रोड सेल के लिए नयी कमेटी गठित करने का निर्देश

बेरमो एसडीओ मुकेश मछुआ ने रविवार को तेनुघाट मुख्यालय में कथारा हस्त लदनी कोयला मजदूर संघ, विस्थापित बेरोजगार समिति, सीसीएल कथारा कोलियरी प्रबंधन और स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ बैठक हुई. कथारा कोलियरी आरओएम रोड सेल को शांतिपूर्ण तरीके से चलाने के लिए पुरानी कमेटी को भंग करते हुए सोमवार को नयी कमेटी का गठन करने और परियोजना प्रबंधन को रोड सेल में हैंड लोडिंग के लिए प्रस्ताव मुख्यालय को भेजने का निर्देश दिया. मौके पर समिति के बालेश्वर गोप, नरेश यादव, मथुरा यादव, प्रमोद कुमार सिंह, गोविंद यादव, गोपाल यादव, मंटू यादव, राजेश्वर रविदास, इम्तियाज अंसारी, मो सदाकत, मोहन यादव, सुशील यादव, मो कमाल, राजेंद्र यादव, कथारा कोलियरी पीओ रंजीत कुमार, सेल्स पदाधिकारी डीके रजक, कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola